फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चैन्नई एक्सप्रेस' के दूध सागर झरने सा नजारा यहां भी देख सकते हैं आप

Wed, 20 Sep 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
the scenic views in pictures of bheel ki beri waterfall
भील की बेरी वॉटरफॉल
प्रकृति प्रेमियों को यदि राजस्थान में ही हिमांचल और उत्तराखंड जैसा अहसास हो जाए, तो कैसा रहे। बारिश में अरावली की पहाड़ियां आपको एेसा ही अहसास करवाने में सक्षम हैं। इस समय झीलों की नगरी के नाम से विख्यात उदयपुर में प्रकृति गजब की मेहरबान है। उदयपुर में ही है अरावली के पहाड़ों में बहने वाला सबसे ऊंचा झरना। राजस्थान के बारे में ऐसे ही नहीं कहा जाता कि 'जाने क्या दिख जाए'।

55 मीटर ऊंचाई से गिरता है पानी

the scenic views in pictures of bheel ki beri waterfall
55 मीटर ऊंचा भील की बेरी झरना - फोटो : amar ujala
करीब 55 मीटर की ऊंचाई से गिरने वाला 'भील बेरी का झरना' प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दरअसल ये पूरा इलाका ही किसी हिल स्टेशन जैसा लगता है, जहां हर साल मानसून में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां का वन्यजीवन हमेशा से ही वन्यजीव प्रेमियों और इसमें रुचि रखने वालों के लिए कौतूहल का केंद्र रहा है।

शाहरूख की 'चैन्नई एक्सप्रेस' में दिखे दूधसागर जैसा नजारा

the scenic views in pictures of bheel ki beri waterfall
गोरमघाट सैक्शन से गुजरती एक ट्रेन
शाहरूख की 'चैन्नई एक्सप्रेस' फिल्म में दिखाए गए मनोरम दूध सागर झरने जैसा ही उदयपुर का भील की बेरी झरना है। कर्नाटक और गोवा राज्यों की सीमा पर स्थित दूधसागर झरने जैसा दिखाई पड़ता है, क्योंकि यहां से एक रेलवे लाइन भी निकलती है, जिसमें बैठे हुए यात्रियों को ये मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। यहां ट्यूरिस्ट को मावली-मारवाड़ जंक्शन के बीच में पड़ने वाले गोरमघाट में रेल सफारी का काफी शानदार अनुभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैकिंग के लिए एकदम अनुकूल है ये जगह

the scenic views in pictures of bheel ki beri waterfall
गोरमघाट रेल सैक्शन का शानदार नजारा
इको ट्रेकिंग के लिए गोरमघाट और भील की बेरी घुम्मकड़ों के लिए एकदम अनुुकूल जगह है। यहां पाई जाने वाली वनस्पतियों और वन्यजीवन के बारे में आपको स्थानीय गाइड और वन विभाग के रेंजर्स काफी जानकारी दे देंगे।
विज्ञापन

ट्रेन से या सड़क मार्ग से एेसे पहुंचे गोरमघाट

the scenic views in pictures of bheel ki beri waterfall
ट्रेन की छत पर बैठकर गोरमाघाट के नजारों का आनंद लेते यात्री,हालांकि ऐसे करना दंडनीय अपराध है
गोरमघाट में ट्रेन सफारी का आनंद उठाना चाहते हैं तो उदयपुर के मावली रेलवे स्टेशन से चलने वाली मीटर गेज ट्रेन से गोरमघाट स्टेशन पहुंच सकते हैं। यदि आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो मारवाड़ से होते हुए सीधे गोरमघाट पहुंच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed