{"_id":"5a8a95514f1c1b187e8b6fdc","slug":"sambhar-mahotsav-3-days-fest-commenced-in-salt-lake-of-sambhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नमक के समंदर में होगा एडवेंचर स्पोर्ट्स, फूड और एंटरटेनमेंट से भरा फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक के समंदर में होगा एडवेंचर स्पोर्ट्स, फूड और एंटरटेनमेंट से भरा फेस्टिवल
Mon, 19 Feb 2018 03:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sambhar mahotsav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात के सुदूर इलाके रण में होने वाले रणोत्सव की ही तरह एक और नमक के समंदर में एक महोत्सव शुरू होने वाला है। देश की सबसे बड़ी नमक की झील सांभर में इस महोत्सव में सैलानियों को राजस्थानी संस्कृति के साथ साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स, फूड और एंटरटेनमेंट के कई रंग देखने को मिल रहे हैं।
झील के किनारे होगी बाइक और कार रैली
2 of 6
sambhar rally
सांभर महोत्सव में नमक की इस बड़ी झील पर कार और बाइक रैली आकर्षण का केंद्र रहेगी जिसमें कुछ विंटेज कारों को भी रैली में शामिल किया जाएगा। यहां देशभर के नामी बाइकर्स और कार लवर्स जुटेंगे।
म्यूजिकल नाइट में मिलेंगी इतनी वैरायटी
3 of 6
feur estelle
सांभर महोत्सव के तहत यहां खुले आसमान के नीचे संगीत से भरी शाम यानी म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन होगा। नाइट में फोक म्यूजिक कलाकारों के साथ साथ रॉक और फ्यूजन सिंगर्स आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जानकारी के अनुसार महोत्सव में अग्निकुला फ्यूजन बैंड, डीनो बंजारा, हसीन वारसी, जसलीन मठरु, राहुल रंजन, सागरिका देब, अफ्रीका का इंटरनेशनल फ्यूजन बैंड फराफी, कोका स्टूडियो फेम ओमप्रकाश राणा जैसे इंडियन और इंटरनेशनल कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, वहीं मिस्त्र की बैले डांसर्स आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुले आसमान में एडवेंचर स्पोर्ट्स रहेगा खास
4 of 6
adventure sports in sambhar
इवेंट कोआॅर्डिनेटर ललिता कुच्छल ने बताया कि सैलानियों के लिए सांभर झील पर एक काइट फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा जो सैलानियों के बीच भारत में काफी लोकप्रिय भी है। इसके अलावा यहां ऊंट की सवारी, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून जैसे कई एडवेंचर स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित होंगे।
विज्ञापन
महोत्सव को दी जाएगी राजस्थानी थीम
5 of 6
sambhar mahotsav 2018
तीन दिवसीय महोत्सव को राजस्थानी थीम दी गई है जिसमें हैंडीक्राफ्ट व स्थानीय कलाकृतियों की भी स्टॉल लगाई जाएंगी। जयपुर आर्ट समिट के फाउंडर शैलेन्द्र भट्ट भी इस उत्सव में देश-विदेश के कलाकारों की पेंटिंग एवं लाइव आर्ट का प्रदर्शन करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।