राजपूत समाज द्वारा लगातार फिल्म 'पद्मावती' को लेकर किए जा रहे विवाद के बीच अब 'अलाउद्दीन खिलजी' खुद साथ देने खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर गहराए विवाद के बीच खिलजी ने खुद को ही बुरा भला कह डाला है।
अपने लुक और किरदार को लेकर किया ये ट्वीट
2 of 7
रणवीर सिंह द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर
- फोटो : Twitter
दरअसल, 'पद्मावती' फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे एक्टर रणवीर सिंह ने खिलजी के अपने किरदार और लुक को लेकर बेहद ही चौंका देने वाला ट्वीट किया है।
ट्विटर पर लिखी ये बात
3 of 7
रणवीर सिंह द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर
- फोटो : Twitter
रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है कि 'मैं अलाउद्दीन खिलजी की आत्मा काफी समय से ढो रहा था, अब जाकर मुझे मुक्ति मिली है। खिलजी की बेचैन आत्मा को शांति मिले।'
रणवीर अपने लुक से हुए परेशान
रणवीर के ट्वीट से ये साफ जाहिर हो रहा है कि वो अलाउद्दीन खिलजी के अपने लुक से काफी परेशान हो गए थे। इस लुक के लिए रणवीर ने अपने बाल लंबे किए थे वहीं उन्हें अपनी दाढ़ी भी काफी बढ़ानी पड़ी थी।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने खिलजी को बताया 'व्यवचारी'
5 of 7
उमा भारती का खुला पत्र
- फोटो : Twitter
रणवीर सिंह से पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अपने खुले खत में अलाउद्दीन खिलजी को व्यभचारी बताया था और लिखा कि खिलजी की बुरी नजर पद्मावती पर थी।