फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RU Election 2022: जानें कौन हैं RU में जीत का परचम लहराने वाले निर्मल चौधरी, जिनके आगे दिग्गज धराशायी हो गए

Sat, 27 Aug 2022 06:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 06:03 PM IST
सार

राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों को न एबीवीपी रास आ रही है और न ही एनएसयूआई। छात्रों ने दोनों संगठनों को दरकिनार कर लगातार पांचवीं बार निर्दलीय को चुना है। इस बार निर्मल चौधरी अध्यक्ष बने हैं।

विज्ञापन
rajasthan student union election prsident nirmal choudhary biography
निर्मल चौधरी चुनाव जीते - फोटो : Social Media
राजस्थान यूनिवर्सिटी के चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित हो गए हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी ने बाजी बारी है। राजस्थान यूनिवर्सिटी के परिणामों ने सबको चौंका दिया।
rajasthan student union election prsident nirmal choudhary biography
राजस्थान विश्वविद्यालय अध्यक्ष निर्मल चौधरी - फोटो : Social Media
निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल के सामने एबीवीपी, एनएसयूआई के अलावा एक राज्य मंत्री की बेटी भी उम्मीदवार थे। नागौर के छोटे से गांव धामणिया के निर्मल चौधरी राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद तक पहुंच गए हैं। निर्मल की रात-दिन की मेहनत और उसके जुझारूपन ने ही उसे आज इस मुकाम पर पहुंचा दिया।
rajasthan student union election prsident nirmal choudhary biography
निर्मल चौधरी चुनाव जीते - फोटो : Social Media
साधारण परिवार में जन्मे निर्मल के पिता दयालराम चौधरी पेशे से सरकारी अध्यापक हैं। वहीं, उनकी माता रूपादेवी साधारण गृहणी हैं। साथ ही मां रूपादेवी खेतीबाड़ी भी देखती हैं। निर्मल भी समय मिलने पर मां को खेती के काम में हाथ बंटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajasthan student union election prsident nirmal choudhary biography
निर्मल चौधरी - फोटो : Social Media
छात्रसंघ चुनाव में इस बार शुरू से जातिवाद हावी रहा है। एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्मल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा था। निर्मल ने सर्वसमाज को साथ लेकर चले। उनके सर्वसमाज अभियान और सोशल मीडिया पर पकड़ ने ही उन्हें अंत में विजय दिलाई।
विज्ञापन
rajasthan student union election prsident nirmal choudhary biography
निर्मल चौधरी चुनाव जीते - फोटो : Social Media
निर्मल चौधरी अपने काम-काज और हर किसी की मदद के चलते छात्र-छात्राओं में काफी पॉपुलर रहे हैं। निर्मल के प्रचार अभियान में छात्राओं का भी बेहद योगदान रहा है। वहीं, निर्मल अपनी पर्सनलिटी डवलपमेंट का भी विशेष ध्यान रखते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed