{"_id":"5a86833b4f1c1b4e588b8e68","slug":"rajasthan-only-train-in-india-which-run-at-lake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झील में चलने वाली देश की इकलौती ट्रेन, इंजन पेट्रोल का और डिब्बे लकड़ी के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील में चलने वाली देश की इकलौती ट्रेन, इंजन पेट्रोल का और डिब्बे लकड़ी के
Fri, 16 Feb 2018 01:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय रेल का इतिहास 170 वर्ष पुराना है और पर्यटकों को आज भी एक अनोखी ट्रेन काफी आकर्षित करती है। जहां एक ओर भारतीय रेलवे कई शाही ट्रेनों और आज भी चलने वाले भाप के इंजनों के जरिए दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचता है। वहीं दूसरी कुछ परंपरागत ट्रेनों का संचालन भी भारतीय रेल को दुनियाभर के रेल नेटवर्क से अलग करता है। भारतीय रेल की कुछ ऐसी ही खास तस्वीर राजस्थान में नजर आती हैं। यहां एक ऐसी झील है जिसमें भारतीय रेलवे और राजस्थान सरकार के साझा उपक्रम के तहत एक ट्रेन चलती है।
आज भी यहां चलती है कई दशक पुरानी ट्रेन
2 of 5
सांभर
जिस ट्रेन की हम बात कर रहे है वह जयपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर सांभर लेक में आज भी चलती है। सांभर लेक से भारत में उपयोग होने वाले नमक का करीब नौ फीसदी हिस्सा निकलता है। देश की कई नामी कपंनियों इस लेक से नमक निकालने की काम करती है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि सांभर लेक में अब पानी ही नहीं है। लेकिन इस क्षेत्र से अब भी नमक निकाला जा रहा है।
इसमें नहीं होते आम यात्री
3 of 5
फाइल फोटो।
भारत की यह अनूठी ट्रेन सुबह सांभर स्टेशन से रवाना होती है। लेकिन इस ट्रेन में सवार आम यात्री नहीं होते। इस ट्रेन में वे वर्कर होते हैं, जो लेक में नमक निकालने का कार्य करते हैं। नागौर, अजमेर और जयपुर में फैली इस झील से नमक ढोने वाली इस ट्रेन में सभी डिब्बे लकड़ी के बने हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों को खासा आकर्षित करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड का भी है आकर्षण
4 of 5
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार नमक ढोने वाली इस ट्रेन में पेट्रोल इंजन लगा हुआ। यह इंजन कई दशकों पुराना है। भारत की यह अनूठी सॉल्ट ट्रेन आम पर्यटकों के अतिरिक्त बॉलीवुड का ध्यान भी खींचती है। इसी का परिणाम है कि यह ट्रेन से जुड़ी कई बातें और सांभर लेक में बिछा मीटर गेज ट्रेक कई फिल्मों में नजर आता है। सांभर लेक में अब तक पीके, गुलाल, द्रोण, जोधा-अकबर सहित कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन भी करेंगे शूटिंग
5 of 5
फाइल फोटो।
वहीं सांभर लेक में 18 फरवरी से ऋतिक रोशन भी अगले वर्ष रिलीज होने वाली अपनी फिल्म सुपर 30 की शूटिंग करेंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी ऋतिक रोशन जोधा-अकबर के लिए यहां शूटिंग कर चुके है। सुपर 30 फिल्म में ऋतिक के अब तक दिखे लुक को खासा पसंद किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सांभर लेक में ऋतिक शूटिंग के दौरान किसी नए लुक में नजर आ सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।