फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या 'पद्मावती' के बाद अब 'मणिकर्णिका' फंसेगी विवादों के भंवर में....

Tue, 28 Nov 2017 09:20 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
rajasthan manikarnika film can face trouble after padmavati
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर अभी शोर थम भी नहीं है कि एक नया विवाद बॉलीवुड को घेरता नजर आ रहा है। इस बार शायद कंगना रानौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका निशाने पर आ सकती ही। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बन रही इस फिल्म को लेकर भी सवाल उठने लगे है। दरअसल विवाद की जड़ भारतीय मूल की लेखिका जयश्री मिश्रा की हिस्टॉरिकल फिक्शन बुक 'रानी' है।

फिर से किताब चर्चा में

rajasthan manikarnika film can face trouble after padmavati
फाइल फोटो।
 इस किताब में लेखिका ने विवादित तथ्यों को जगह ​दी है। किताब के कुछ अंशों में रानी लक्ष्मीबाई और पॉलिटिकल ब्रि​टिश एजेंट रॉबर्ट एलिस के प्रेम सबंधों की चर्चा की गई है। जो कि इतिहासकारों के अनुसार सरासर झूठ है। इसी विवाद के चलते वर्ष 2008 में इस किताब पर यूपी में बैन लगा दिया गया था। लेकिन अब फिर से यह किताब चर्चा में है और इसे मर्णिकर्णिका फिल्म से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 
 

राजस्थान में हो रही है शूटिंग

rajasthan manikarnika film can face trouble after padmavati
फाइल फोटो।
इसी के चलते इन दिनों सोशल मीडिया पर यह विवादित बुक और उसकी लेखिका ट्रोल हो रही है। वहीं अब मांग उठने लगी है कि यदि मर्णिकर्णिका फिल्म में इस प्रकार के विवादित तथ्यों को जगह दी गई है तो इस फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि कंगना रानौत  की  इस फिल्म की शूटिंग जयपुर के आमेर और जोधपुर में हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसून जोशी ने लिख है गीत

rajasthan manikarnika film can face trouble after padmavati
फाइल फोटो।
 कुछ दिन पूर्व जोधपुर में शूटिंग के दौरान कंगना रानौत घायल भी हो गई थी। जिसके बाद शूटिंग कैंसिल कर दी गई थी। फिल्म वर्ष 2018 अप्रेल में  रिलीज होने की संभावना हैं। इस फिल्म में कंगना रानौत के साथ सोनू सूद, अंकिता लोखण्डे भी मुख्य भू​मिका में है। गौरतलब है कि इस फिल्म के गाने सीबीएफसी चेयरमैन और लेखक प्रसून जोशी ने लिखे है।
विज्ञापन

इतिहासकार जता रहे नाराजगी

rajasthan manikarnika film can face trouble after padmavati
डेमो इमेज
 वहीं फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद से ही यह मांग उठने लगी है कि ​कुछ लेखक और बॉलीवुड के फिल्म निर्माता ​केवल अपनी साहित्य और फिल्म को बेचने के लिए इतिहास से छेड़छाड़ करते है। जो कि अब पूर्णतया बैन होना चाहिए। राजस्थान के प्रसिद्ध इतिहासकार आर एस खंगारोत के अनुसार ऐसा सहित्य केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए लिखा जाता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed