फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमला कर ओझल हो जाता है ये, अब तक पांच लोगों को कर चुका है जख्मी

Sun, 17 Dec 2017 01:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
rajasthan barmer forest department remains clue less about panther who attacked 5 people in samdari
barmer
बाड़मेर में पैंथर के आबादी इलाके में मूवमेंट से लोग दहशतजदा है। ये पैंथर अब तक पांच लोगों को जख्मी कर चुका है। एक बार से बेहोश करने के लिए ट्रैंकुलाइज भी किया, लेकिन ये अभी भी पकड़ से बाहर  है।

एक्सपर्ट पहुंचे मौके पर और फिर...

rajasthan barmer forest department remains clue less about panther who attacked 5 people in samdari
barmer
बाड़मेर में इस पैंथर का मूवमेंट पहली बार शुक्रवार को नजर आया। पैंथर बामसीन-टेडा की सीमा पर दिखाई दिया था। पैंथर के मूवमेंट की सूचना पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की एक्सपर्ट टीम ने यहां डेरा डाल दिया। उन्होंने पगमार्क के आधार पर इसकी खोज की। नजर आया तो इसे बेहोश करने के लिए ट्रेंकुलाइज ​करने का प्रयास किया।

डॉट लगने के बाद खूंखार हुआ

rajasthan barmer forest department remains clue less about panther who attacked 5 people in samdari
barmer
ट्रैंकुलाइज करने के लिए इसे जैसे ही डॉट लगाई, ये और ज्यादा खतरनाक हो गया। उस वक्त तो ये अरंड़ी के खेतों में छिप गया, लेकिन बाद में वहां मौजूद सिलोर गांव के रहने वाले दलाराम मेघवाल पर अटैक कर दिया। पैंथर के अटैक में दलाराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जोधपुर रैफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही नहीं तो...

rajasthan barmer forest department remains clue less about panther who attacked 5 people in samdari
barmer
दलाराम पर जिस वक्त पैंथर ने अटैक किया उस वक्त वहां एक अन्य व्यक्ति सुरेन्द्र सिंह सोढ़ा मौजूद था। सोढ़ा ने बड़ी बहादुरी के साथ पैंथर के जबड़े से दलाराम को छुड़वाया। इसमें उसे भी चोटें आई। यदि इस व्यक्ति ने बहादुरी नहीं दिखाई होती तो पैंथर दलाराम की जान ले लेता। 
विज्ञापन

दहशत में हैं लोग

rajasthan barmer forest department remains clue less about panther who attacked 5 people in samdari
barmer
जानकारी के अनुसार, ये पैंथर अब तक पांच लोगों को जख्मी कर चुका है। इससे यहां दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात को भी गश्त कर रहे है। उन्हें डर है कि कहीं पैंथर उन पर हमला न कर दे। उन्हें अपने मवेशियों की भी चिंता सता रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed