फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 हजार रुपए में बहिन-जीजा ने बेचा, तीसरी बार बिकी युवती, एक सच और भी..

Sat, 10 Feb 2018 10:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
rajasthan alwar a girl found which sell third time
फाइल फोटो।
देश में महिलाओं की स्थिति का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवतियों की खरीद-फरोख्त् धड़ल्ले से की जा रही है। चौंकाने वाले तथ्य यह है कि युवतियों को प्लानिंग से अपने ही परिवार वाले बेच रहे है। ऐसा ही कुछ मामला अलवर के शाहजहांपुर में सामने आया है। दरअसल दिल्ली के एनजीओ ने अलवर की मानव तस्करी निरोधी यूनिट को सूचना दी थी कि झारखंड की एक युवती को शाहजहांपुर के एक गांव में अपहरण कर रखा गया है। सूचना पर टीम जब गादली गांव पहुंची तो जांच करने पर उसके भी होश उड़ गए। 

बहिन-जीजा ने बेच दिया

rajasthan alwar a girl found which sell third time
फाइल फोटो।
जिस युवती तलाश के लिए टीम गादली गांव पहुंची व यहां निवासी सुनील के घर से बरामद की गई। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ है अपितु उसके बहिन—जीजा करीब छह माह पूर्व उसे 70 हजार रुपए में बेच गए थे। युवती ने बताया कि वह झारखंड के लुंडली गांव की रहने वाली है। लेकिन जो युवती ने आगे बयान दिया उसने सभी को चौंका दिया। यह कहा युवती ने..

तीसरी बार बेचा गया है

rajasthan alwar a girl found which sell third time
फाइल फोटो।
पीड़ित ने बताया कि उसके परिवार ने उसे तीसरी बार बेचा है। दो वर्ष में उसका सौदा तीसरी बार सुनील के साथ किया गया है। हालांकि सुनील व उसका परिवार इस बात से अंजान है कि इस युवती की दो बार पहले भी शादी हो चुकी है। वहीं गांव वालों का कहना है सुनील व उसका परिवार इस युवती के लिए अब तक यही कहता आया है वे शादी कर इसे लाए है। गौरतलब है अलवर में बड़े पैमान पर झारखंड, बिहार व पश्विम बंगाल से लड़कियों को खरीदकर लाया जाताा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी साजिश का हिस्सा

rajasthan alwar a girl found which sell third time
फाइल फोटो।
जिस युवती को पुलिस ने बरामद किया है उसकी मां, नानी, मामा व भाई उससे लगातार मिलने आते रहे। जबकि दिल्ली के एनजीओ को परिवार वालों ने उसके अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार युवतियों के खरीद-फरोख्त के मामले में यह सामने आया है कि झारखंड व पश्चिम बंगाल में रहने वाले गरीब परिवार युवतीयों को बेच देते है। उसके बाद झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें ले जाते है। इसके बाद वे पुन: इन युवतियों को बेच देते है। 
 
विज्ञापन

दलाल है सक्रिय

rajasthan alwar a girl found which sell third time
फाइल फोटो।
गादली गांव से बरामद युवती को मानव तस्करी निरोधी यूनिट अलवर ले गई है। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है शाहजहांपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दलाल सक्रिय है। जो दूसरे राज्यों से लड़कियों की यहां लाकर शादी करवाते है और मोटा कमीश्न लेते है। इस मामले में सुनील के परिजनों ने बताया कि उनका सौदा कांकर निवासी सतपाल मेघवाल, मनोज लाला व मुकेश के माध्यम स तय हुआ था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed