{"_id":"5a7e7bf94f1c1b2d068b5b2a","slug":"akshay-kumar-film-padman-got-success-now-another-unique-story-of-padbank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैडमैन के बाद सामने आया 'पैडबैंक', जानिए एक और अनूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैडमैन के बाद सामने आया 'पैडबैंक', जानिए एक और अनूठी कहानी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
padman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन सफलता के झंडे गाड़ रही है, दूसरी तरफ वह शहर की गर्ल्स को कुछ नया कर गुजरने के लिए प्रेरित भी कर रही है। यही वजह है कि फिल्म से प्रेरित होकर दो लड़कियों ने एक अनोखी पहल करने की ठानी। उन्होंने कुछ ऐसा काम शुरू किया जो इस फिल्म से तो प्रेरित था ही साथ ही दूसरी मदद करने की भावना से भी जुड़ा था।
हुई है अनोखे बैंक की शुरुआत
पैडबैंक
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की राजधानी जयपुर में दो लड़कियों पूर्वी और सुहानी मित्तल ने एक अनोखे बैंक की शुरुआत की है। ये लड़कियां पैडबैंक शुरू कर चुकी है। इसमें जो महिलाएं पैड दान कर सकती है, वो यहां पैड जमा करवा जाते हैं और जरूरत मंद लड़कियां यहां से निशुल्क सेनेट्री पैड ले सकती हैं।
बनाए हैं दस कलेक्शन सेंटर
पूर्वी और सुहानी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी ने बताया कि इसके लिए देवी नगर स्थित प्रथमशिक्षा ट्रस्ट को माध्यम बनाया है, जहां से इस पूरे अभियान को चलाया जा रहा है। इसके लिए दस कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। जहां तक पैड डोनेट किए जा रहे हैं। यहां से इन्हें लेकर प्रथम शिक्षा ट्रस्ट तक लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुलेगा अकाउंटर, हर माह दस पैड
महिलाओं को जानकारी देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जहां तक बात जरूरत मंद लड़कियों की है। उनका एक अकाउंट यहां खोला जाएगा। हर महीने उन्हें दस पैड दिए जाएंगे। यह करीब करीब उसी तरह ऑपरेट किया जाएगा, जिस तरह बैंक आदि में अकाउंट रखा जाता है। उनका पूरा लेखा जोखा भी होगा।
विज्ञापन
की जाएगी अपील, जिससे बढ़े बैंक
padman
इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। इसमें गर्ल्स की लिस्टिंग की जाएगी। इसमें अपील की जाएगी कि जब गर्ल्स अपने लिए सेनेट्री नेपकिन खरीदें तो एक अतिरिक्त लें, जिससे वे पैड बैंक में जमा करवा सकें, जो किसी जरूरत मंद के काम आए। फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी नजर आ रही हैं।