फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मिनी, प्रताप और अब लक्ष्मी बाई, इतिहास से 'छेड़छाड़' पर उपजे ये विवाद

Tue, 28 Nov 2017 02:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
tampered with History, know about few Controversy
विवाद - फोटो : अमर उजाला
फिक्शन और फिल्मों के नाम पर इतिहास से छेड़छाड़ के मामले कई बार हंगामे का कारण बन चुके हैं। राजस्थान से लेकर पूरे देश में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। रानी लक्ष्मीबाई से लेकर महाराणा प्रताप तक किताबों में और वहीं पेशवा बाजीराव से लेकर रानी पद्मिनी तक, कई किस्से मसाले के साथ लिखे और फिल्माए जाते रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इतिहास का सहारा लेकर इस तरह के बदलाव कितने सही हैं। इतिहासकार इसे लेकर अपना विरोध दर्ज करवाते रहे हैं। 

 

किताब से जुडा है ये विवाद

tampered with History, know about few Controversy
किताब का कवर पेज - फोटो : अमर उजाला
ताजा मामले के मुताबिक लेखिका जयश्री मिश्रा लिखित किताब 'रानी' को लेकर नया विवाद सामने आया है। लेखिका ने करीब दस साल पहले यह किताब झांसी की रानी लक्ष्मी बाई पर लिखी थी। उन्होंने इस किताब में ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट एलिस नाम के एक पॉलिटिकल एजेंट से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बीच प्रेम संबधों का जिक्र किया है। यूपी सरकार ने इस किताब पर प्रतिबंध कर दिया था।

 

पद्मावत की कहानी को लेकर विरोधाभास

tampered with History, know about few Controversy
डेमो इमेज
हाल ही में फिल्म 'पद्मावती' के कथानक को लेकर भी कुछ इसी तरह का विवाद सामने आया है। दरअसल, यह फिल्म मलिक मोहम्मद जायसी की कृति 'पद्मावत' पर आधारित है। इतिहासकारों का कहना है कि 'पद्मावत' एक साहित्यिक रचना है, इतिहास के अंश के साथ ही इसमें कल्पना को भी मिलाया गया है। कई ऐसी बातें हैं जो इतिहास में नजर नहीं आती। फिल्म में ड्रीम सीक्वेंस को लेकर विरोध शुरू हुआ था जो अब बड़ा मुद्दा बन गया। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबर 'ग्रेट' तो महाराणा महान क्यों नहीं...

tampered with History, know about few Controversy
महाराणा
महाराणा प्रताप को लेकर भी विवाद हो चुका है। यह विवाद राजस्थान में स्कूलों में पढ़ाई जा रही किताबों में महाराणा प्रताप की बजाय अकबर को महान बताए जाने पर उपजा। राजस्थान में कई बार यह बात उठ चुकी है कि हल्दीघाटी की लड़ाई महाराणा प्रताप हारे नहीं बल्कि जीते थे। जब अकबर को द ग्रेट अकबर कहा जा  सकता है तो महाराणा प्रताप को महान क्यों नहीं कहा जाता? 

 
विज्ञापन

जोधा-अकबर पर भी उठे सवाल

tampered with History, know about few Controversy
जोधा अकबर
आशुतोष गोवरीकर की फिल्म 'जोधा अकबर' को लेकर भी राजस्थान में विवाद हुआ था। तब राजपूत समाज की ओर से कहा गया था कि फिल्म में ऐतिहा​​सिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसी तरह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर भी इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थें। फिल्म में बाजीराव की वीरता से ज्यादा मस्तानी का प्रेमी बताने पर विरोध हुआ था।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed