{"_id":"5a5b80da4f1c1b1d368b4579","slug":"makar-sankranti-celebrated-as-a-diwali-celebration-in-jaipur-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिनभर पतंगबाजी और शाम को आतिशबाजी, लगा फिर आ गई दिवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर पतंगबाजी और शाम को आतिशबाजी, लगा फिर आ गई दिवाली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में मकर संक्रांति की शाम आसमान का नजारा
- फोटो : amar ujala
देशभर में करीब दो पहले ही दिवाली का त्यौंहार रोशनी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था, लेकिन इस शहर में आज फिर से दिवाली मनाई गई। यहां का आसमान शाम होते ही रोशनी से जगमग हो उठा। ये शहर पूरे वर्ल्ड में पिंकसिटी के नाम से मशहूर जयपुर है।
Trending Videos
आसमान का नजारा दिवाली जैसा
जयपुर में मकर संक्रांति की शाम आसमान का नजारा
- फोटो : amar ujala
राजस्थान की राजधानी जयपुर में त्यौंहार कैसे मनाए जाते हैं इसका नजारा यहां आने वाले हर शख्स ने आज फिर से देखा। मौका तो मकर संक्रांति के पर्व का था, लेकिन यहां शाम होते ही आसमान का नजारा किसी दिवाली से कम नहीं था।
रंगबिरंगी रोशनी से नहाया आसमान
जयपुर में मकर संक्रांति की शाम आसमान का नजारा
- फोटो : amar ujala
जयपुर के हर घर से विशिंग लैम्प उड़ाए जा रहे थे तो आतिशबाजी की जा रही थी। दरअसल ये आतिशबाजी संक्रांति के पर्व की विदाई को लेकर की गई। सुबह यहां आसमान रंगबिरंगी पतंगों से गुलजार था तो शाम होते ही वही आसमान रंगबिरंगी आतिशबाजी की रोशनी से नहाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर ओर केवल खुशियों के रंग
जयपुर में मकर संक्रांति की शाम आसमान का नजारा
- फोटो : amar ujala
मकर संक्रांति के पर्व पर जयपुर के हर मकान की छत पर रौनक देखने लायक थी। वो काटा, वो मारा का शोर और डीजे की धुनों पर बजता संगीत, हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर रहा था। आसमान में पतंगें थिरक रही थी तो छतों पर लोग और फिर शाम को आसमान में खुशियों के रंग।
विज्ञापन
हर हाथ में पतंग और डोर
जयपुर में आज दिनभर आकाश में पतंगों का ऐसा नजारा रहा
- फोटो : amar ujala
अलसुबह मंदिरों में दान-पुण्य से पर्व की शुरुआत हुई। इसके बाद गोवंश का हर चारा खिलाया गया। सड़कों पर बाजार भले ही बंद रहे, लेकिन भीड़ यहां खूब थी। हर कोई पतंग और डोर हाथ में लिए पतंगबाजी का उत्सुक दिखा। आज दिनभर का यही नजारा था।