अगले साल न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन हो गया है जिसमें अपने राज्य का बॉस्केटबॉल टीम में प्रतिनिधत्व करने वाले खिलाड़ी का भी चयन किया गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं राजस्थान के 17 साल के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटि की जिनका हाल ही में इंडिया अंडर-19 टीम में सलेक्शन हुआ है। कमलेश ने
'अमर उजाला' से खास बातचीत में बताया अपनी छोटी सी उम्र में तय किया गया लंबा और शानदार सफर
भारत के लिए खेलेंगे आप कैसा लग रहा है?
2 of 10
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
हूं तो खिलाड़ी मगर ये लम्हा लफ्जों में बयां नहीं कर सकता क्योंकि जब मुझे ये पता चला कि मेरा सलेक्शन हो गया है तब से मैंने कुछ भी नहीं खाया है।
कब पता चला कि जल्द देश के लिए वर्ल्डकप खेलने वाले हो?
3 of 10
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
आज दोपहर मुझे कॉल आया कि मैं वर्ल्डकप के लिए इंडिया अंडर-19 टीम का हिस्सा हूं तो मानो मेरे पैरों तले धरती खिसक गई हो मगर मेरे परिवार ने मुझे इस बात का यकीन दिलाया कि मेरी मेहनत रंग लाई।
क्या क्रिकेटर ही बनना चाहते थे ?
4 of 10
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
हां मैं बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहता था मगर मेरे पिता आर्मी में हैं इसलिए आर्मी स्कूल में शुरूआती पढ़ाई के दौरान हर खेल खेला।
बास्केटबॉल में राजस्थान को रिप्रजेंट कैसे किया ?
5 of 10
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
जैसा कि आपको बताया मुझे बचपन से ही कोई ना कोई खेल खेलने से मतलब था तो मैंने शुरू में खूब बास्केटबॉल खेली जिसका नतीजा ये हुआ कि मुझे नेशनल लेवल पर राजस्थान से खेलने का मौका मिला।