{"_id":"5a6050c64f1c1b77268b500d","slug":"india-rajasthan-this-city-is-famous-as-mini-israel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश में ये शहर जाना जाता है 'मिनी इजरायल' के नाम से, जो आया दुनिया के नक्शे पर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में ये शहर जाना जाता है 'मिनी इजरायल' के नाम से, जो आया दुनिया के नक्शे पर...
Thu, 18 Jan 2018 01:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यानाहू इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। वे आज मुम्बई के नरीमन हाउस भी जाएंगे। जहां वे मुम्बई हमलों के प्रभावित इजरायली बच्चे बेबी मोशे से भी मिलेंगे। करीब दस वर्ष पूर्व हुए मुम्बई आतंंकी हमले के बाद भारत का एक और शहर दुनिया के नक्शे पर छाया था। क्योंकि इजरायली कनेक्शन वाले इस शहर की रैकी भी मुम्बई हमलों के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली ने की थी।
इसलिए आते है इजरायली
2 of 5
बेथ खबाद
यह शहर है तीर्थराज के नाम से मशहूर पुष्कर। राजस्थान के इस शहर की पहचान दुनिया के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर के साथ बड़ी संख्या में आने वाले इजरायली नागरिकों के कारण भी है। पुष्कर में इजरायली कम्यूनिटी सेंटर 'बेथ खबाद' भी है, जो इजरायली नागरिकों को इस शहर की ओर प्रमुख रूप से आकर्षित करता है। दरअसल इस सेंटर की पहचान यहूदियों के धर्मस्थल के तौर पर भी है। क्योंकि इस सेंटर में यहूदी धर्मग्रंथ टोरो का अध्ययन होता है।
सरकार करती है फंडिंग
3 of 5
फाइल फोटो।
हालांकि भारत में कई राज्यों में बेथ खबाद हाउस है। जानकारी के अनुसार ऐसे बेथ खबाद हाउस की संख्या में भारत में 18 है। पुष्कर में स्थित बेथ खबाद हाउस बीते 20 वर्ष से संचालित हो रहा है। यह एक धर्मस्थल के साथ यहां आने वाले इजरायली नागरिकों की मदद का भी काम करता है। जानकारी के अनुसार ऐसे बेथ खबाद हाउस का संचालन इजरायली सरकार की फंडिंग से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसलिए भी आया था चर्चा में
4 of 5
फाइल फोटो।
पुष्कर और यहां का बेथ खबाद हाउस मुम्बई में हुए आतंकी हमले के बाद भी चर्चा में आया था। दरअसल अमेरिकी एजेसिंयों की पूछताछ में मुम्बई हमले के आरोपी डेविड कोलमैन हेडली ने यहां की रैकी करने की भी जानकारी दी थी। जिसके बाद से बेथ खबाद हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि कुछ समय पूर्व पुष्कर में स्थित बेथ खबाद हाउस को शहर में अन्यत्र ले जाने की भी मांग उठी थी।
विज्ञापन
विदेशी पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या
5 of 5
फाइल फोटो।
तीर्थनगरी के नाम से मशहूर पुष्कर में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते है। राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के अनुसार इन पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या इजरायली पर्यटकों की होती है। जानकारी के अनुसार इयरायली युवा पर्यटक यहां लंबे समय तक रहते हैं। गौरतलब है कि इजरायली पर्यटकों और बेथ खबाद हाउस की सुरक्षा के लिए भारत की खुफिया एजेंसी भी सक्रिय रहती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।