फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: दीवाली पर आगजनी से निपटने दमकल विभाग तैयार, गलियों में बुलेट बाइक बुझाएगी आग, कर्मचारी रहेंगे तैनात

Wed, 19 Oct 2022 02:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Oct 2022 02:33 PM IST
सार

आतिशबाजी समेत अन्य कारणों से होने वाली संभावित आगजनी से निपटने के लिए तैयारियां विभाग पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए  अग्निशमन विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है। साथ ही अपनी 45 गाड़ियों के साथ कर्मचारियों की एक्स्ट्रा ड्यूटी भी लगाई है।

विज्ञापन
Fire department ready to deal with arson on Diwali bullet bikes will extinguish fire in streets in rajasthan
आगजनी की घटनाओं से निपटने अग्निशमन विभाग तैयार - फोटो : अमर उजाला
दीवाली के मौके पर आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से आतिशबाजी समेत अन्य कारणों से होने वाली संभावित आगजनी से निपटने के लिए तैयारियां विभाग पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है। साथ ही अपनी 45 गाड़ियों के साथ कर्मचारियों की एक्स्ट्रा ड्यूटी भी लगाई है, जिन्हें 24 घण्टे मुश्तैदी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

 
Fire department ready to deal with arson on Diwali bullet bikes will extinguish fire in streets in rajasthan
छोटी गलियों में जाकर बुलेट बाइक बुझाएगी आग - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर संजय शर्मा ने बताया कि दीपोत्सव के लिए अग्निशमन विभाग के 45 कर्मचारी हर वक्त 17 दमकल व 5 बुलेट बाइक के साथ 24 घंटे तैयार रहेंगे। शहर के भीड़-भाड़ वाले, संकरी गली वाले बाजार और अलग-अलग संभावित क्षेत्रों में दिवाली के दौरान 5 बुलेट बाइक पर अग्निशमन यंत्र के साथ दमकल कर्मी मुस्तैद रहेंगे। वहीं, 17 बड़ी-छोटी दमकल गाड़ियां आजाद पार्क स्थित स्टेशन और सेदरिया स्टेशन पर 24 घंटे तैयार रहेंगी, जिससे कि अगर कोई सूचना मिलती है, तो कुछ ही मिनटों में तुरंत मौके पर जाकर आग पर काबू पाया जा सके।
 
Fire department ready to deal with arson on Diwali bullet bikes will extinguish fire in streets in rajasthan
24 घंटे मुस्तैद रहेंगे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
चीफ फायर ऑफिसर संजय शर्मा ने बताया कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक स्टाफ के सभी 45 कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। सभी कर्मचारी अपनी गाड़ियों के साथ 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे, जिससे कि कही पर भी आग की सूचना मिलती है तो मोके पर जाकर काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि शहर में लगने वाली अस्थाई पटाखों की दुकानों को भी लाइसेंस पूरी जांच के बाद ही दिए गए हैं, जिन इलाकों में अग्निशमन का वाहन आसानी से चला जाये उन्ही को लाइसेंस दिए गए हैं। चीफ फायर ऑफिसर संजय शर्मा ने बताया कि विभाग के कर्मचारी 24 घण्टे अपनी ड्यूटी को अंजाम देंगे, जिससे शहरवासी दीवाली का त्यौहार खुशियों से मना सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed