{"_id":"5a86bcdf4f1c1ba32a8b7b73","slug":"rajasthan-honey-trap-case-in-kota-racket-was-running-on-whatsapp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हसीना का हनी ट्रेप, व्हाट्सएप पर खूबसूरती देख बहका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हसीना का हनी ट्रेप, व्हाट्सएप पर खूबसूरती देख बहका
Fri, 16 Feb 2018 05:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
HONEY TRAP
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हनी ट्रेप का मामला सामने आया है। देह व्यापार से जुड़े युवक और युवती खूबसूरत लड़कियों की फोटो व्हाट्सएप कर पहले ग्राहक फंसाते। इसके बाद शुरू होता था ग्राहक को ब्लैकमेल का खेल।
दुष्कर्म के मुकदमे की जांच में हुआ गैंग का खुलासा
2 of 5
HONEY TRAP
- फोटो : Demo pic
हनी ट्रेप का यह मामला है राजस्थान में कोटा शहर का। जहां बोरखेड़ा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मुकदमे में अनुसंधान किया तब इस गैंग का पर्दाफाश हुआ। मामले में कोटा पुलिस ने दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवा कर ब्लैकमेल करने वाली दिल्ली निवासी एक युवती भागवती उर्फ श्वेता पांडे और रैकेट चलाने के आरोप में कोटा निवासी अली और सपना को पकड़ा है।
व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिए ग्राहकों को भेजते है फोटो, फिर डील
3 of 5
whatsapp
कोटा एसपी अंशुमन भौमिया ने बताया कि आरोपी अली और सपना व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को सुंदर लड़कियों की फोटो और फर्जी बायोडेटा भेजते है। लड़की पसंद आने पर ग्राहक से सौदा तय करते। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग देह व्यापार के लिए दिल्ली, मुंबई व अन्य राज्यों की लड़कियों को कोटा बुलाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनी ट्रेप के लिए दिल्ली से बुलाई युवती
4 of 5
HONEY TRAP
- फोटो : demo pic
बोरखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार, इसी गैंग ने एक ग्राहक से सौदा होने पर दिल्ली की युवती भागवती उर्फ श्वेता पांडे को कोटा बुलवाया था। यहां युवती ने ग्राहक के साथ रात बिताकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में, युवती और ग्राहक फंसाने वाले अली और सपना ने ग्राहक युवक से 50 हजार रुपये की डिमांड की। मना करने पर धमकियां देकर ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
पैसे नहीं दिए तो दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला
5 of 5
HONEY TRAP
- फोटो : demo pic
पैसे नहीं दिए तो युवती ने बोरखेड़ा थाने में ग्राहक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस अनुसंधान में यह मामला देह व्यापार का निकला। रैकेट का खुलासा हुआ। तब पुलिस ने बीती रात को आरोपी भागवती उर्फ श्वेता पांडे को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अली और सपना को भी धरदबोचा। बोरखेड़ा पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।