{"_id":"595f7da34f1c1bea368b4613","slug":"accident-in-bikaner-5-person-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धमाकों की गूंज, धुएं के गुबार और मौत का मंजर, शहर के बीच था मौत का गोदाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमाकों की गूंज, धुएं के गुबार और मौत का मंजर, शहर के बीच था मौत का गोदाम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
बीकानेर में पटाखा गोदाम में धमाकों के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बीकानेर में आज दर्दनाक हादसा हुआ। घनी आबादी वाले इलाके में अवैध रुप से चल रहे पटाखा गोदाम में आग लग गई। इसके बाद यह इलाका धमकों से गूंज उठा और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। धूल का गुबार छा गया और आसपास के तीन मकानों को काफी नुकसान हुआ। जिस गोदाम में यह हादसा हुआ, वह तंग गली में स्थित है। ऐसे में राहत कार्य शुरु करने में प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
नहीं पहुंच पाई एम्बुलेंस व फायरब्रिगेड, स्थानीय लोगों ने यूं निकाला पीड़ितों को
लोगों ने आगे बढ़ाए बचाव में हाथ
- फोटो : अमर उजाला
यह हादसा बीकानेर शहर के सोनगिरी कुआं इलाके में आज सुबह करीब पौन ग्यारह बजे हुआ। यह गोदाम एक मकान के तहखाने में बना हुआ था। आग लगते ही धमाके शुरु हो गए। इससे यह मकान जमींनदोज हो गया। इस मकान में मौजूद कई लोग मलबे में दबने और धमाकों के कारण जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार अभी मलबा हटाया नहीं गया है। अब तक पांच लोगों की मौत होने जानकारी सामने आई है। इनमें से चार की पुष्टि प्रशासन ने कर दी। हादसे में 16 से अधिक लोग जख्मी हुए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।
20 साल से शहर के बीचों बीच चला रहा था मौत का ये गोदाम
गलियों में फंस गई फायर ब्रिगेड
- फोटो : अमर उजाला
तंग गलियों के बीच स्थित इस गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए बचाव दल को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गलियों में प्रवेश करने में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को दिक्कतें आई। जब एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई तो स्थानीय लोगों ने कमान संभाली और घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाया।यह गोदाम करीब 20 साल से था और इसमें दो मंजिला बेसमेंट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बचाव के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों के पास नहीं थे संसाधन
आग का प्रभाव।
इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि इस टीम के पास संसाधनों की कमी नजर आई। गोदाम तंग गली में होने और लगातार धमाकों के कारण राहत दल को मौके तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। इस वजह से हुई देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने अक्रोश जताया।
विज्ञापन
दूर से देखा जा सकता था घने धुएं का गुबार, सहम गए शहरवासी
दूर से ही नजर आने लगा धुआं
- फोटो : अमर उजाला
बीकानेर में तंग गलियों में आतिशबाजी की दुकानें और गोदाम है। कुछ साल पहले भी यहां फड़ बाजार जैसे घनी आबादी वाले इलाके में आतिशबाजी की दुकान में आग लग गई थी और इसके बाद यहां धमाके हुए। इस घटना के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया। लोगों का कहना है कि सोनगिरी कुआं इलाके में गोदाम को हटाने के संबंध में प्रशासन को सूचना दी गई थी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया। धुआं घटनास्थल से काफी दूर से नजर आ रहा था। यहां हुए धमाके भी काफी दूर तक सुनाई दिए। आसपास इलाके में तो दहशत का माहौल नजर आया।