{"_id":"5a72dbd14f1c1ba32a8b4f19","slug":"bjp-rajasthan-get-set-back-from-by-poll-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम सहित 23 मंत्रियों की फौज भी नहीं बचा पाई भाजपा को, जनता ने ढहा दिए किले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सहित 23 मंत्रियों की फौज भी नहीं बचा पाई भाजपा को, जनता ने ढहा दिए किले...
Thu, 01 Feb 2018 03:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Feb 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते कुछ समय से कई विधानसभा चुनाव जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में बड़ा झटका लगा है। यहां हुए उपचुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन नतीजे चौंकाने वाले रहे है। भाजपा के नेताओं के अनुसार उपचुनाव के ऐसे नतीजों का अंदाजा भाजपा आलाकमान को भी नहीं थी। गौरतलब है कि राजस्थान के तीन महत्वपूर्ण उपचुनाव जीतने के लिए वसुंधरा राजे ने तमाम मंत्रियों व नेताओं को जिम्मेदारी दी थी।
मुख्यमंत्री ने की थी मंत्रियों की फौज तैनात
2 of 5
वसुंधरा राजे
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने 15 केबिनेट मंत्रियों को उपचुनाव में जीत के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी थी। ये मंत्री लगभग एक माह तक उपचुनाव वाले क्षेत्रों में डेरा डाले रहे लेकिन नतीजा हार के रुप में सामने आया। वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि सात केन्द्रीय मंत्री भी इन उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगते नजर आए लेकिन फिर भी भाजपा के प्रत्याशियों भारी मतों से पराजित हुए।
ढह गए भाजपा के चुनावी किले
3 of 5
फाइल फोटो।
भाजपा का इतिहास रहा है कि उसे शहरी क्षेत्रों में काफी मजबूत माना जाता है। लेकिन इन उपचुनावों में उसका प्रदर्शन इन क्षेत्रों में काफी निराशाजनक रहा है। विशेषकर अजमेर व अलवर शहर में भाजपा प्रत्याशियों कांग्रेस उम्मीदवारों से काफी पिछड़े रहे है। गौरतलब है अजमेर शहर से वर्तमान राजस्थान सरकार में दो विधायक मंत्री है। जिनमें वासुदेव देवनानी और अनीता भदेल सम्मलित हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी ही विधानसभा में हारे
4 of 5
डॉ जसवंत यादव
भाजपा के लिए चौंकाने वाले नतीजे अलवर से भी सामने आए है। यहां से भाजपा उम्मीदवार वर्तमान राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री डॉ. जसंवत सिंह यादव अपने विधानसभा क्षेत्र बहरोड़ में करीब 15 हजार वोटों से पीछे रहे। जो कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा है। डॉ जसवंत यादव कांग्रेस उम्मीदवार से अधिकतर राउंड में बड़े अंतर से पीछे ही रहे।
विज्ञापन
राजे की विदाई के कयास
5 of 5
vasundhara raje
- फोटो : Amar Ujala
उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद राजस्थान भाजपा में बड़ बदलाव तय माने जा रहे है। गौरतलब है कि भाजपा आलामान इन उपचुनावों के नतीजों से काफी आशंकित है। इसलिए माना जा रहा है आगामी विधानसभा चुनाव वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में नहीं लड़ा जाएगा। वहीं राजे के विरोधी भी इन चुनावों के नतीजों को मुख्यमंत्री के लिए सबक बता रहे है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।