फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या भाजपा कर रही है वसुंधरा राजे का दांव खारिज, यह है कारण

Sat, 06 Jan 2018 11:31 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
bjp in rajasthan not declare candidate yet for by poll
फाइल फोटो।
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भाजपा की रणनीति को पूर्ण रूप से बदल दिया है। अभी तक भाजपा का संसदीय बोर्ड प्रदेश स्तर से भेजे गए संभावित जिताऊ माने जाने वाले प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाता आया है। लेकिन राजस्थान में होने वाले उपचुनाव शायद भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के लिए भी चुनौती बन गए हैं। क्योंकि 29 जनवरी को होने वाले तीन महत्वपूर्ण उपचुनाव के लिए भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, जबकि इन चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया दस जनवरी को समाप्त हो रही है।

मुख्यमंत्री का है समर्थन इन्हें

bjp in rajasthan not declare candidate yet for by poll
डॉ जसवंत सिंह यादव
जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा पेंच अलवर लोकसभा सीट के लिए फंसा हुआ है। भाजपा सूत्रों के अनुसार राजस्थान से संभावित उम्मीदवारों की दो लिस्ट भेजी गईं, जिसमें राज्य सरकार में श्रम मंत्री डॉ. जसवंत यादव को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का समर्थन है। जबकि दूसरी लिस्ट में अलवर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय शर्मा और बाबा बालकनाथ का नाम है। अभी तक वसुंधरा राजे की दावेदारी को पुख्ता माना जा रहा था।
 

दिल्ली के नेताओं का है समर्थन

bjp in rajasthan not declare candidate yet for by poll
संजय शर्मा
लेकिन शुक्रवार को राजनीति तब तेज हो गई जब संजय शर्मा के सहयोगी ने नामांकन पत्र खरीदा। अब बताया जा रहा है कि तीनों उम्मीदवारों की दावेदारी बराबर की है इसलिए केन्द्रीय नेतृत्व कोई निर्णय नहीं ले सका है। वहीं दूसरी और डॉ जसवंत यादव बीते कई दिनों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जबकि टिकिट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं संजय शर्मा के सहयोगियों ने भी चुनाव कार्यालय के लिए स्थान तलाशना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कर रही है इंतजार

bjp in rajasthan not declare candidate yet for by poll
फाइल फोटो।
ऐसा ही कुछ हाल कांग्रेस का भी है। हालांकि कांग्रेस ने अलवर से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जबकि अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने भी उम्मीदवार घोषित नहीं किए है। हालांकि कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना ​है कि उनकी ओर से अजमेर और मांडलगढ़ के लिए उम्मीदवार तय कर दिए गए है। लेकिन वे भाजपा के उम्मीदवारों के इंतजार में है।
विज्ञापन

जातिगत समीकरणों की जुगत

bjp in rajasthan not declare candidate yet for by poll
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि अजमेर से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार डॉ. रघु शर्मा बताए जा रहे हैं। लेकिन यदि भाजपा किसी जाट उम्मीदवार पर दांव लगाती है, तो कांग्रेस भी उम्मीदवार बदल सकती है। दोनों ही पार्टियों जातिगत समीकरणों को बिठाने में लगी हैं, क्योंकि जहां अलवर में यादव वोट बैंक जीत में अहम भूमिका निभाएगा, वहीं अजमेर में जाट व गुर्जर के जरिए जीत का सेहरा बंधना तय माना जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed