आजकल शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट काफी ट्रेंड में आ गया है और कपल्स में इसे लेकर भारी उत्साह रहता है। जिस तरह इंसान शादी एक ही बार करता है उसी तरह प्री वेडिंग फोटोशूट भी एकबार का ही इंवेस्टमेंट होता है। इसके लिए सबसे ज्यादा प्रॉब्लम लोकेशन चूज करने में आती है। यहां हम आपको बता रहे हैं प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए सबसे परफेक्ट लोकेशंस में से एक।
नमक की चादर और बर्फ सी सफेदी
2 of 7
pre wedding photoshoot sambhar
ये है सांभर सॉल्ट लेक। जयपुर से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सांभर सॉल्ट लेक में दूर-दूर तक केवल नमक की चादर ही दिखाई पड़ती है। सांभर में प्री वेडिंग फोटोशूट में पोज देने के लिए काफी स्पॉट्स हैं जिनमें से सबसे खास नमक की चादर। ये बर्फ के जैसी दिखाई पड़ती है और फोटोशूट के दौरान धूप से कपल्स के चेहरे भी ज्यादा चमकदार दिखाई पड़ते हैं।
सांभर की हवेलियां भी हैं खास
3 of 7
pre wedding photoshoot sambhar
सांभर झील के अलावा भी यहां आसपास कई ऐसे स्पॉट्स है जहां कपल्स पोज दे सकते हैं। यहां छोटी छोटी हवेलियां इसके लिए एकदम परफेक्ट जगह साबित होती हैं और आपके शूट में एक हैरिटेज टच भी आता है जिसके लिए राजस्थान से बेहतर और कोई जगह नहीं है।
सॉल्ट ट्रेन पर दीजिए पोज
4 of 7
pre wedding photoshoot sambhar
जिंदगी की गाड़ी में जिसके साथ आप हमेशा के लिए हमसफर होने जा रहे हैं उसके साथ सांभर की सॉल्ट ट्रेन के इंजन पर खड़े होकर पोज देने से बेहतर आइडिया और कोई हो ही नहीं सकता है। सांभर लेक में नमक ढोने के काम में आने वाली ये नैरो गेज ट्रेन अब फोटोशूट्स और प्रोफेशनल फोटोग्राफी के ज्यादा काम आ रही है।
जीप या रॉयल एनफील्ड लगा देंगे चार चांद
5 of 7
pre wedding photoshoot sambhar
आपके प्री वेडिंग फोटोशूट में कोई एसयूवी या रॉयल एनफील्ड सरीके की बाइक चार चांद लगा सकती है क्योंकि इस लोकेशन पर बाइक या कार के साथ कपल्स का पोज देना उनके एलबम में चार चांद लगा देता है। ये जगह बाइकर्स के लिए तो वैसे भी किसी जन्नत से कम नहीं है।