फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमन के लिए मोहब्बत बनी मजहब, अंसारी से मित्तल बन यूं लिए सात फेरे

Thu, 24 Aug 2017 08:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 24 Aug 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
a Muslim boy changed religion for love
हाथ थाम लिए फेरे - फोटो : अमर उजाला
एक मुस्लिम युवक ने अपने प्यार को अपनाने के लिए धर्म बदल दिया। सब तरफ इस बात की चर्चा है कि लव जेहाद के हंगामे के बीच इस तरह की पहल क्या रंग लाएगी। युवक ने पहले वैदिक धर्म अपनाया फिर नाम बदला और अखबार में नए नाम को लेकर सूचना जारी की। इसके बाद हिन्दू युवति से हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर ली। तस्वीरों में देखें किस तरह सादगी और घर परिवार वालों को साथ लेकर हुई शादी...

पहले शुद्धिकरण, फिर शादी

a Muslim boy changed religion for love
हवन कुंड में दी आहूति - फोटो : अमर उजाला
जोधपुर में यहां एक युवक ने डेढ़ माह पूर्व वैदिक धर्म स्वीकार करते हुए आज अपना शुद्धिकरण करवा कर हिन्दु युवती से शादी की इस युवक का आज महर्षि दयानंद स्मृति भवन में वैदिक मंत्रोचार और धार्मिक अनुष्ठान करके शुद्धिकरण किया गया। दोनों पक्षों की सहमति से सनातन धर्म की प्रक्रिया से जोधपुर के आर्य समाज रातानाडा में विवाह समारोह संपन्न कराया गया।

पूरी की प्रक्रिया और यूं बना ये युवक अमन मित्तल

a Muslim boy changed religion for love
साथ में लिए वचन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता के मोडल गांधी पी एस राजारहाट टाटा गेट डी 002 कईखाली एंकलेव निवासी अमन अंसारी पुत्र मोहम्मद इदरिश ने 11 जुलाई 2017 को सनातन वैदिक धर्म को स्वीकार कर अपना नाम अमन मित्तल रख लिया है। इस दिन उसने पूना में भी प्रतिज्ञा मय स्टाम्प पेपर को स्थानीय अखबारों में प्रकाशित करवाया था। इसके बाद उसने अपना नाम भी अमन अंसारी की जगह अमन मित्तल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेश की है नई मिसाल

a Muslim boy changed religion for love
एक दूसरे को पहनाई माला - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में उसने महाराष्ट्र सरकार के यहां संबंधित दस्तावेज भी पेश कर अपने धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को कानूनी दर्जा दिलाया। उसकी मां हिन्दू बतायी जा रही है और पिता मुस्लिम। लेकिन उसने अपनी स्वैच्छा से यह कदम उठाकर एक नई मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
a Muslim boy changed religion for love
अग्नि को साक्षी माना, लिए फेरे - फोटो : अमर उजाला
महर्षि दयानंद स्मृति भवन में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में अमन मित्तल का आज वैदिक मंत्रोचार के साथ हिन्दू धर्म के अनुसार सात फेरे लेकर ईना को अपना बना लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed