फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्तों के साथ पार्टी करने के जुनून ने मां से करवाई 9 माह के मासूम की हत्या

Tue, 19 Sep 2017 03:05 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Tue, 19 Sep 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Cruel mom left her nine month old baby to die in room for a week to hang out with friends
एक बेरहम मां ने अपने नौ महीने के बच्चे को कमरे में एक हफ्ते के लिए बंद करके मरने के लिए छोड़ दिया और दोस्तों के साथ पार्टी करने चली गई। बच्चे ने भूख के कारण दम तोड़ दिया। लोगों ने जब उससे मासूम के बारे में पूछा तो बनाने लगी बहाने। घटना रूस के रोस्तोव शहर की है। यहां विक्टोरिया कुज़नेत्सोवा नाम की महिला ने दोस्तों के साथ पार्टी करने के चक्कर में अपने नौ महीने के बेटे को बंद कमरे में मरने के लिए छोड़ दिया। 
Cruel mom left her nine month old baby to die in room for a week to hang out with friends
अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार विक्टोरिया ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने बच्चे की देखभाल नहीं करना चाहती थी। विक्टोरिया के इस भयानक कृत्य के लिए कोर्ट ने उसको 10 साल की सजा सुनाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विक्टोरिया अपने कॉलेज के दोस्तों और अपने परिवार वालों से मिलने के लिए एक हफ्ते से बाहर गई हुई थी, और अपने नौ महीने के बच्चे को घर में अकेला छोड़ गई थी। जिसके बाद मासूम बच्चे ने भूख के कारण दम तोड़ दिया। 
Cruel mom left her nine month old baby to die in room for a week to hang out with friends
बच्चे को एक हफ्ते के लिए घर में छोड़कर बेरहम मां सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ फोटो पोस्ट कर रही थी, जैसे कुछ हुआ ही न हो। बताया जा रहा है कि घटना का खुलासा विक्टोरिया के पड़ोसी द्वारा किया गया। पड़ोसी को जब कई दिनो विक्टोरिया का घर बंद नजर आया तो उसने पुलिस को फोन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cruel mom left her nine month old baby to die in room for a week to hang out with friends
पुलिस की मदद के बाद विक्टोरिया के घर का गेट तोड़ा गया। जहां पर उसका नौ महीने का बच्चा झुले में मरा हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने विक्टोरिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं विक्टोरिया ने अपना जुर्म कबूल करते हुए मना कि उसने अपना बच्चा घर में इस लिए अकेला छोड़ दिया क्योंकि वह उसकी देखभाल करना नहीं चाहती थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed