फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Photography Day: भारत की कुछ ऐसी जगह जो आपको फोटोग्राफी के लिए करती हैं मजबूर

Sun, 19 Aug 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
World Photography Day: For some of the places in India for photography
Photo
आज हर किसी व्यक्ति में एक फोटोग्राफर छिपा है। दुनिया में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं। और वह किसी न किसी प्लेटफार्म पर तस्वीरें शेयर करते हैं। चाहें वह इंस्टाग्राम हो, व्हाट्सएप हो या फेसबुक। जिन लोगों को फोटोग्राफी का शौक है उनके लिए यह प्लेटफार्म कारगर साबित हुआ है। लोग फोटो खींचकर शेयर करते हैं और लोग उन्हें पसंद और अपने मित्रों के साथ साझा करते हैं। कुछ लोगों की तो दुकानदारी भी यहीं से चल रही है। लेकिन आज हम आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत में सबसे बेस्ट हैं। यह सभी इतनी खूबसूरत जगह हैं कि आंख बंद करके भी आप क्लिक करेंगे तो फोटो बेहद खूबसूरत आती हैं।

लद्दाख

World Photography Day: For some of the places in India for photography
ladakh
वैसे तो सारा कश्मीर ही बेहद खूबसूरत है। लेकिन इस राज्य में लद्दाख ऐसी जगह है कि जो वहां एक बार जाता है उसकी बार-बार जाने की इच्छा करती है। फोटोग्राफी के लिहाज से भी यह बेहद खूबसूरत जगह है। कुछ लोग तो यहां पर इसलिए ही जाते हैं कि वो यहां पर फोटोग्राफी कर सकें। यह जम्मू कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरे भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां झील, नदी, पहाड़ों के साथ तस्वीरें लेने का अपना अलग ही आनंद हैं। यहां जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और दिसंबर से जनवरी है। 

फूलों की घाटी

World Photography Day: For some of the places in India for photography
valley of flowers
उत्तराखंड में फूलों की घाटी बेहद खूबसूरत जगह है। यहां की तस्वीरें आपके फेसबुक और इंस्टाग्राम को एक नई ताकत देती हैं। यहां जाने वाले व्यक्ति का आने का मन नहीं करता है। फूलों की घाटी जाने वाला हर व्यक्ति यहां की सुंदरता से प्यार करने के लिए बाध्य हो जाता है। इस घाटी की खूबसूरती आपको इस जगह आने के लिए बार-बार बाध्य करती है। लोग यहां स्पेशली फोटोशूट कराने आते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडिचेरी

World Photography Day: For some of the places in India for photography
Pondicherry
पांडिचेरी भी भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की कलाकृति और कुछ ऐतिहासिक जगह जो फोटोग्राफी के लिए बिलकुल परफेक्ट हैं। यहां की दीवारों पर हुई कलाकृति आपको फोटों खींचने के लिए मजबूर करती हैं। पोंडिचेरी पूर फ्रेंच सौंदर्यशास्त्र से भरा हुआ है। यहां रह रहे लोगों के घर काफी कलात्मक हैं। यहां सर्दियों में जाने का अपना अलग ही मजा है।     
विज्ञापन

जयपुर

World Photography Day: For some of the places in India for photography
Jaipur
भारत में जयपुर भी बहुत खूबसूरत जगह है। यहां के महल और किले बेहद खूबसूरत हैं। फोटोग्राफी के लिए भी यह बहुत अच्छी जगह है। यहां पर अकसर फिल्मों की शूटिंग चलती रहती है। सभी सितारे यहां आते हैं। देश की जानी मानी मॉडल भी यहां पर फोटोशूट के लिए पहुंचती हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed