{"_id":"6aadd583c37ff59f2a0cf8d4","slug":"new-passport-rules-and-fees-for-adults-and-children-in-india-explainer-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाना महंगा: 36 पेज के लिए अब 2,500 रुपये, तत्काल की फीस भी बढ़ी; जानें नए नियम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पासपोर्ट बनवाना महंगा: 36 पेज के लिए अब 2,500 रुपये, तत्काल की फीस भी बढ़ी; जानें नए नियम
Sat, 19 Sep 2026 05:56 AM IST
राकेश कुमार
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:56 AM IST
सार
15 सितंबर 2026 से नए पासपोर्ट नियम लागू हो गए हैं। 15 साल से कम उम्र के बच्चों के 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की वैधता पांच साल या 18 साल की उम्र तक, जो पहले हो, रहेगी। वहीं पासपोर्ट सेवाओं की संशोधित फीस 1 जुलाई से लागू है। 36 पेज के वयस्क पासपोर्ट की फीस 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपये और तत्काल पासपोर्ट की फीस 3,500 से 5,000 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट नियमों में अहम बदलाव किए हैं। 15 सितंबर 2026 से लागू पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 में खासकर 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता व विभिन्न पासपोर्ट सेवाओं की फीस से जुड़े प्रावधान बदले हैं। फीस में बदलाव 1 जुलाई 2026 से प्रभावी है। अभिभावकों के लिए यह समझना जरूरी है कि बच्चे का पासपोर्ट कितने समय तक वैध रहेगा और नया या दोबारा पासपोर्ट बनवाने पर कितनी फीस देनी होगी।
15 वर्ष से कम बच्चे का पासपोर्ट कितने साल चलेगा?
नए नियम में 15 साल से कम उम्र के बच्चे के 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की वैधता जारी होने की तारीख से 5 साल या 18 साल की उम्र जो भी पहले हो तय की गई है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी बच्चे का पासपोर्ट 13 साल की उम्र में जारी होता है, तो सामान्य तौर पर वह 5 साल के लिए जारी होगा, लेकिन बच्चा 18 साल का होते ही इसकी वैधता खत्म हो जाएगी।
वयस्कों के लिए सामान्य पासपोर्ट
60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के नए पासपोर्ट आवेदन पर भी 10 फीसदी की छूट जारी रहेगी।
तत्काल पासपोर्ट कितना महंगा हुआ?
60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के नए पासपोर्ट आवेदन पर भी 10 फीसदी की छूट जारी रहेगी।
पासपोर्ट की फीस में क्या बदलाव हुआ?
पासपोर्ट सेवाओं की संशोधित फीस 1 जुलाई 2026 से लागू है। नई दरें सामान्य पासपोर्ट, री-इश्यू, तत्काल, खोए या खराब पासपोर्ट के बदले नया पासपोर्ट और पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) जैसी सेवाओं पर लागू हैं।

| पासपोर्ट | पुरानी फीस | नई फीस |
|---|---|---|
| 36 पेज | ₹1,500 | ₹2,500 |
| 60 पेज | ₹2,000 | ₹3,500 |
60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के नए पासपोर्ट आवेदन पर भी 10 फीसदी की छूट जारी रहेगी।
तत्काल पासपोर्ट कितना महंगा हुआ?
| पासपोर्ट | पुरानी फीस | नई फीस |
|---|---|---|
| 36 पेज | ₹3,500 | ₹5,000 |
| 60 पेज | ₹4,000 | ₹6,000 |