फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speeding tragedy in Telangana: Car crashes while returning after Ganesh immersion; many people killed.

तेलंगाना में रफ्तार का कहर: गणेश विसर्जन के बाद लौट रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

Sat, 19 Sep 2026 08:19 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 19 Sep 2026 08:19 AM IST
सार

तेलंगाना के हैदराबाद में एनएच-44 पर पलामाकुला गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। गणेश विसर्जन से लौट रहे चार लोगों की मौत हुई, जबकि ड्राइवर गंभीर घायल है।
 

विज्ञापन
Speeding tragedy in Telangana: Car crashes while returning after Ganesh immersion; many people killed.
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद में एनएच -44 पर पलामाकुला गांव के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, ड्राइवर सबावथ अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें शमशाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

यह हादसा कब हुआ? 
शमशाबाद पुलिस ने बताया कि यह घटना पलामाकुला गांव के पास हुई है। इनोवा में सवार लोग गणेश विसर्जन के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे में कार सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, वाहन चला रहे सबावथ अशोक को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए शमशाबाद के ट्राइडेंट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मरने वालों की पहचान केथावत लिम्ब्या (54), उनकी पत्नी केथावत जमुना (45), कट्रावत मानसिंह (48) और केथावत वासरम (45) के तौर पर हुई है। लिम्ब्या, मानसिंह और वासरम बिजनेस करते थे, वहीं, जमुना गृहणी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed