यूपी चुनाव के लिए नामांकन के दौरान अजब-गजब तरीके से कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कहीं मुर्दा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने पहुंचा तो कहीं प्रत्याशी अपनी मूंछों पर ताव देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। इस तरह से कई प्रत्याशियों ने अनोखे पैंतरे आजमाएं। जानें इन सभी प्रत्याशियों के बारे में...
कुछ दिन पहले वाराणसी के कचहरी परिसर में एक 'मुर्दा' नामांकन करने पहुंचा। खुद को जिंदा साबित करने के लिए गले में ‘मैं जिंदा हूं’ की तख्ती लटकाए करीब दस साल तक संघर्ष करने वाले संतोष मूरत सिंह ने शिवपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया। वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र निवासी संतोष मूरत वर्षों पूर्व घर बार छोड़ कर मुंबई चले गए थे। मुंबई में वह फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के घर खाना बनाने का काम करते थे। उनके मुंबई रहने के दौरान ही गांव के लोगों ने उन्हें राजस्व संबंधी कागजात में मृत दिखाकर उनकी जमीन हड़प ली। इसके बाद से ही शुरू हो गई खुद को जिंदा साबित करने की जंग।
आजमगढ़ में अर्थी पर बैठ कर नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी, आखिर क्यों
2 of 6
गोपाल निषाद
- फोटो : amarujala
आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से घोषित पूर्व भाजपा प्रत्याशी गोपाल निषाद जब नामांकन करने पहुंचे तो अर्थी पर बैठकर रोटियों की माला पहने और हाथों में कटोरा लिए थे। जिससे वह आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद को पहले भाजपा ने सगड़ी से प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन कुछ बाद ही उनका टिकट काटकर देवेंद्र सिंह को दे दिया गया। इसी के विरोध में गोपाल निषाद ने निर्दलीय ताल ठोंक दी और इस अंदाज में नामांकन करने पहुंचे।
मिलिये राका गुरु से, ये लड़ेंगे चुनाव, इतनी लंबी मूंछें कहीं देखी क्या
3 of 6
राका गुरु
- फोटो : amarujala
बनारस में नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने के दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अपनी मूंछों पर ताव देते कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे ये थे राका गुरु। राका गुरु पिंडरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। यहां कांग्रेस के अजय राय वर्तमान में विधायक हैं।
शिव की नगरी में नंदी पर बैठकर नामांकन पत्र लेने पहुंचा उम्मीदवार
4 of 6
विनोद यादव
- फोटो : amarujala
वाराणसी में नामांकन के पहले दिन विनोद यादव शहर उत्तरी सीट के लिए बैलगाड़ी पर बैठकर नामांकन प्रपत्र लेने पहुंचे। विनोद यादव ने कहा कि उन्हें भोले बाबा से बहुत लगाव है, इसलिए वो नंदी पर बैठकर आए हैं। कहा कि वह बनारसी संस्कृति को दिखाना चाहते थे।
बनारस की सड़कों पर प्रचार करते नजर आए 'मोदी', जानिए फिर क्या हुआ
5 of 6
अभिनंदन पाठक
- फोटो : amarujala
वाराणसी का जिला मुख्यालय। दिन के करीब दो बज रहे थे। अचानक कुर्ता-पायजामा और सदरी में एक शख्स आता दिखाई दिया। इस शख्स को देखकर कई लोग हक्के-बक्के रह गए। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा अरे ये क्या पीएम मोदी आ गए क्या। अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए कई लोग उनके पास पहुंच गए। नजदीक जाने पर पता चला कि ये पीएम मोदी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल अभिनंदन पाठक हैं। फिर क्या लोगों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी भी खिंचाई। पाठक ने बताया कि वह अपने दोस्त के लिए प्रचार करने यहां आए हैं।