फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी कैबिनेट में 9 नए राज्यमंत्री शामिल, तस्वीरों में देखें

Sun, 03 Sep 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 03 Sep 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
Union Cabinet Reshuffle: Nine New Faces takes oath as Minister 
oath taking ceremony - फोटो : ani
आज केंद्रीय कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित तीसरा विस्तार राष्ट्रपति भवन में किया गया है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित इस विस्तार में 9 नए चेहरों को जगह दी गई है, जबिक 4 केंद्रीय मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। आइए जानतें हैं इन नए चेहरों की प्रोफाइल के बारे में विस्तार से...
Union Cabinet Reshuffle: Nine New Faces takes oath as Minister 
अश्विनी कुमार चौबे - फोटो : ani
1- अश्विनी कुमार चौबे
अश्विनी कुमार चौबे बिहार के बक्सर से लोकसभा सांसद हैं। वे मूल्यांकन की संसदीय समिति और ऊर्जा की स्थायी समिति के सदस्य हैं। चौबे केंद्रीय सिल्क बोर्ड के भी सदस्य हैं। वे बिहार विधानसभा के लिए लगातार पांच बार निर्वाचित हुए। चौबे आठ साल तक बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और स्वास्थ्य, शहरी विकास और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिम्मेदारी संभाली। 
Union Cabinet Reshuffle: Nine New Faces takes oath as Minister 
शिव प्रताप शुक्ला - फोटो : ani
2-शिव प्रताप शुक्ला
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ग्रामीण विकास पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्य हैं। वे लगातार चार बार 1989, 1991, 1993 और 1996 में यूपी विधानसभा के सदस्य रहे हैं। शुक्ला आठ साल तक यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। आपातकाल के दौरान वह 19 महीने तक जेल में रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Cabinet Reshuffle: Nine New Faces takes oath as Minister 
वीरेंद्र कुमार - फोटो : ani
3- वीरेंद्र कुमार
वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। वे छह बार लोकसभा सांसद रहे हैं। कुमार श्रम पर संसदीय स्थायी समिति के साथ ही लाभ के पद से जुड़ी संयुक्त समिति के अध्यक्ष हैं। कुमार राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य भी हैं। जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कुमार आपातकाल के दौरान 16 महीने जेल में रहे थे। 
विज्ञापन
Union Cabinet Reshuffle: Nine New Faces takes oath as Minister 
अनंत कुमार हेगड़े - फोटो : ani
4- अनंत कुमार हेगड़े
अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से लोकसभा सांसद हैं। हेगड़े विदेश मामले और मानव संसाधन विकास से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य हैं। वे 28 साल की उम्र में पहली बार सांसद निर्वाचित हुए थे। लोकसभा में यह उनका पांचवां कार्यकाल है। वे ताइक्वांडो के खिलाड़ी रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed