मेरठ मैराथन के तहत हुई ड्रीम, लेडीज और यूथ रन में एक तिहाई प्रतिभागियों ने ही हिस्सा लिया। ड्रीम रन में उमेश (मेरठ), लेडीज रन में आंचल (बागपत) और यूथ रन में मोनू (बागपत) विजेता बने। मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने पिछली गलती न दोहराते हुए इस बार पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मोर्चे पर डटे रहे।
ड्रीम रन में उमेश, यूथ में मोनू और लेडीज रन में आंचल बनीं विजेता
2 of 6
मेरठ मैराथन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
‘मेरा शहर मेरी पहल’ संस्था की तरफ से मेरठ मैराथन का आयोजन किया गया था। इसमें पांच दौड़ शामिल की गई थीं। 13 मार्च को आयोजित हुई दौड़ में फुल मैराथन और हाफ मैराथन को छोड़कर बाकी तीनों दौड़ ड्रीम रन, लेडीज रन और यूथ रन को लेकर बवाल हो गया था। आयोजन समिति के सचिव एवं डीएम पंकज यादव ने फिर से प्रतियोगिता कराने की घोषणा की थी।
ड्रीम रन में उमेश, यूथ में मोनू और लेडीज रन में आंचल बनीं विजेता
3 of 6
मेरठ मैराथन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार सुबह कुलवंत सिंह स्टेडिम में सभी दौड़ का आयोजन हुआ। सुबह पांच बजे से ही प्रतिभागी स्टेडियम में एकत्र होना शुरू हो गए थे। सुबह करीब 6:15 बजे ड्रीम रन का शुभारंभ हुआ। एडीजी पीटीएस आलोक शर्मा और डीएम पंकज यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ड्रीम रन में उमेश, यूथ में मोनू और लेडीज रन में आंचल बनीं विजेता
4 of 6
मेरठ मैराथन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसके बाद 8 बजे यूथ रन हुई। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। 9.15 बजे लेडीज रन का शुभारंभ एसडीएम सरधना ईशा दुहन और डीएम ने किया। इस बार दौड़ में पूर्व के पंजीकृत धावकों की अपेक्षा एक तिहाई धावक भी नहीं दौड़े।
ड्रीम रन में उमेश, यूथ में मोनू और लेडीज रन में आंचल बनीं विजेता
5 of 6
मेरठ मैराथन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
13 मार्च को आयोजित हुई दौड़ में जहां ड्रीम रन, यूथ रन और लेडीज रन में करीब 7 हजार धावकों ने पंजीकरण कराया था। करीब छह हजार से ज्यादा की भीड़ पहुंची थी। इस बार जब पूर्व के पंजीकृत धावकों को नंबर और चिप दी गयी तो मात्र 2570 धावकों ने ही बैच नंबर और चिप ली। इनमें भी रविवार को मात्र 15-16 सौ धावक ही दौड़ने पहुंचे।