दक्षिण अफ्रीका एक ऐसी टीम है जो सालभर क्रिकेट में शानदार खेल दिखाती है लेकिन जब वर्ल्ड कप शुरू होता है तो उनके प्रदर्शन का स्तर अचानक गिरने लगता है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दक्षिण अफ्रीका की टीम फिर से चोकर्स साबित हो गई।
'दाग' धोने में नाकाम रहे बड़े खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका फिर से 'चोकर्स'
भारत में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम का एक मैच अभी बचा हुआ है, लेकिन वह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। अफ्रीकी टीम ने 3 मैचों में सिर्फ एक में जीत हासिल कर सकी है। यह जीत भी मिली तो उसे अफगानिस्तान के खिलाफ। जबकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने उसे धूल चटाई है। उसका सिर्फ एक ही मैच बचा है श्रीलंका के खिलाफ, अब उस पर दबाव है कि अपने विदाई मैच में जीत हासिल हो जाए।
'दाग' धोने में नाकाम रहे बड़े खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका फिर से 'चोकर्स'
90 के दशक की शुरुआत में अंतरराष्टीय क्रिकेट जगत में लौटने के बाद से दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बेजोड़ रहा है, पर वह आज तक आईसीसी के किसी भी बड़े टूर्नामेंट को जीत नहीं सका है। वनडे में 7 (1992-2015) और 5 बार टी-20 वर्ल्ड कप (2007-14) में खेलने के बाद भी खिताबी जीत की आस बनी हुई है। फटाफट क्रिकेट के वर्ल्ड कप में यह टीम 2009 और 2014 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। साथ ही पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी अंतिम 4 में पहुंचकर टीम ने अपना सफर खत्म कर लिया था।
'दाग' धोने में नाकाम रहे बड़े खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका फिर से 'चोकर्स'
बड़े टूर्नामेंटों में फ्लॉप शो दिखाने के कारण इस अफ्रीकी टीम को क्रिकेट वर्ल्ड का चोकर्स कहा जाने लगा। हर बार वर्ल्ड कप से पहले टीम के कप्तान और खिलाड़ी दावा करते हैं कि उनकी टीम इस बार चोकर्स का दाग धो देगी पर वो कामयाबी अभी भी इस टीम से दूर है। कप्तान फैफ डु प्लेसिस ने वादा किया था कि उनकी टीम चोकर्स का तमगा हटाने में कामयाब रहेगी, लेकिन उसमें नाकाम रही।
'दाग' धोने में नाकाम रहे बड़े खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका फिर से 'चोकर्स'
हालांकि 'चोकर्स' दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में एक नायाब रिकॉर्ड जरूर बनाया था। इस टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने एक ही टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार 200 का आंकड़ा पारने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 229 रन बनाए थे हालांकि वह मैच जीतने में कामयाब नहीं रहे।