{"_id":"577040e84f1c1b857d79ad6a","slug":"two-communities-clashed-in-amroha-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: धर्मस्थल निर्माण पर बवाल, दो समुदाय भिड़े, तलवारें चलीं और तोड़फोड़ व पथराव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तस्वीरें: धर्मस्थल निर्माण पर बवाल, दो समुदाय भिड़े, तलवारें चलीं और तोड़फोड़ व पथराव
Mon, 27 Jun 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा-नौगावां सादात
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा-नौगावां सादात
Updated Mon, 27 Jun 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धर्मस्थल निर्माण विवाद में रविवार की सुबह नौगावां सादात क्षेत्र के कलामपुर गांव में दो समुदायों के बीच तलवारें चलीं। जमकर तोड़फोड़ और पथराव हुआ। लोगों को घरों से खींच-खींचकर पीटा गया। पथराव में जमना चौकी इंचार्ज का सिर फूट गया। जान बचाने को एसओ को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। खौफ के चलते कई लोग गांव छोड़कर भाग गए।
तस्वीरें: धर्मस्थल निर्माण पर बवाल, दो समुदाय भिड़े, तलवारें चलीं और तोड़फोड़ व पथराव
2 of 4
धार्मिक स्थल की मरम्मत को लेकर दो समुदायों में के विवाद को शनिवार की शाम प्रशासनिक अफसरों ने निपटा दिया था। रविवार की सुबह आठ बजे एक पक्ष ने धार्मिक स्थल पर निर्माण शुरू कर दिया। उसे देखकर दूसरे पक्ष ने भी अपने धार्मिक स्थल पर कार्य करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद ही गांव का मंजर बदल गया। दोनों समुदायों में तनातनी व गाली गलौज शुरू हो गई। देखते-देखते मारपीट होने लगी। हथियार लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
तस्वीरें: धर्मस्थल निर्माण पर बवाल, दो समुदाय भिड़े, तलवारें चलीं और तोड़फोड़ व पथराव
3 of 4
बवाल की खबर मिलते ही जमना चौकी प्रभारी ध्यान पाल सिंह अधीनस्थ स्टाफ को लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश बेकार गई। पथराव होने लगा। पत्थर लगने से ध्यान पाल सिंह लहूलुहान हो गए। साथियों ने उन्हें बचाकर अफसरों को स्थिति से वाकिफ कराया। इस बीच दोनों समुदायों में तलवारबाजी, तोड़फोड़ और जमकर पथराव हुआ। गांव पहुंचे एसओ को भी भीड़ ने घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: धर्मस्थल निर्माण पर बवाल, दो समुदाय भिड़े, तलवारें चलीं और तोड़फोड़ व पथराव
4 of 4
बताते हैं कि अपना बचाव करते हुए उन्होंने हवाई फायरिंग भी की, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों पक्षों के आठ लोगों को जेल भेज दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।