देश-दुनिया से रविवार को कुछ अहम खबरें सामने आईं। इसमें देश की बात करें तो मणिपुर के मुख्यमंत्री का एलान, गोवा में सरकार गठन की तैयारी और कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के दो डोज के बीच का गैप कम करने की सिफारिश सबसे अहम रही। वहीं, दुनिया में रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग चर्चा की विषय बनी रही। हम आपको बता रहे हैं आज की बड़ी खबरें सिर्फ एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दिन की बड़ी खबरें: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान, पढ़ें यूक्रेन संकट समेत अन्य अहम समाचार सिर्फ एक क्लिक पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के सीएम बने
मणिपुर के अगला मुख्यमंत्री का नाम अब साफ हो गया है। मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है। बीरेन सिंह अब लगातार दूसरी पर राज्य में सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेंगे। रविवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुई बैठक में बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। हालांकि, शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पढ़ें पूरी खबर...
अब जल्दी लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज
भारत में टीकाकरण के नियम तय करने के लिए सरकार की ओर से गठित टास्क फोर्स एनटीएजीआई (NTAGI) ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच की अवधि को कम करने का प्रस्ताव दिया है। बताया गया है कि NTAGI ने कोविशील्ड की पहली डोज के 8-16 हफ्तों बाद दूसरी डोज लगाने के फॉर्मूले को मंजूरी दी है। पढ़ें पूरी खबर
गोवा में भाजपा कल करेगी सरकार बनाने का दावा
गोवा में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 23 से 25 मार्च के बीच हो सकता है। इसके लिए भाजपा कल यानी सोमवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
यूक्रेन में स्कूल पर गिराई हाइपरसोनिक मिसाइल
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के 25वें दिन पुतिन की सेना और अधिक आक्रामक हो गई है। मारियूपोल के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, रूसी सेना ने एक स्कूल के ऊपर बम गिरा दिया है, जिसके चलते मलबे में कई लोग दब गए हैं। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में करीब 400 लोगों ने शरण ली हुई थी। अभी तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर