फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second Covishield dose can be given between 8-16 weeks after first dose says NTAGI reducing gap news in hindi

बड़ी खबर: अब जल्दी लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज, दोनों खुराक के बीच का समय घटाकर आठ हफ्ते करने की तैयारी

Sun, 20 Mar 2022 04:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 20 Mar 2022 04:15 PM IST
सार

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) ने अब तक भारत बायोटेक की कोवाक्सिन की दो डोज के बीच की 28 दिन की समयावधि में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन
Second Covishield dose can be given between 8-16 weeks after first dose says NTAGI reducing gap news in hindi
कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच का बढ़ता गैप। - फोटो : अमर उजाला/सोनू कुमार

विस्तार

भारत में टीकाकरण के नियम तय करने के लिए सरकार की ओर से गठित टास्क फोर्स एनटीएजीआई (NTAGI) ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच की अवधि को कम करने का प्रस्ताव दिया है। बताया गया है कि NTAGI ने कोविशील्ड की पहली डोज के 8-16 हफ्तों बाद दूसरी डोज लगाने के फॉर्मूले को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी टीकाकरण नीति के तहत कोविशील्ड की पहली डोज लगने के 12 से 16 हफ्ते बाद दूसरी खुराक दी जाती है। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) ने अब तक भारत बायोटेक की कोवाक्सिन की दो डोज के बीच की 28 दिन की समयावधि में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन


फिलहाल कोविशील्ड पर NTAGI की तरफ से जो प्रस्ताव दिया गया है, उसे लागू किया जाना बाकी है। एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, सलाहकार समूह का प्रस्ताव वैश्विक स्तर पर हुई कुछ हालिया वैज्ञानिक स्टडीज के आधार पर दिया गया है। इसके तहत कोविशील्ड की दूसरी डोज जब आठ हफ्तों बाद दी जाती है, तो इससे पैदा होने वाली एंटीबॉडीज की प्रतिक्रिया बिल्कुल वैसी ही होती है, जैसी 12 से 16 हफ्तों के बीच दूसरी डोज देने के बाद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि अगर सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देती है तो इससे लाभार्थियों को कोविशील्ड की दूसरी डोज तेजी से लगने का रास्ता साफ हो जाएगा। दुनियाभर में कोरोनावायरस के एक बार फिर सिर उठाते मामलों के बीच फिलहाल देश में छह से सात करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें इस वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं मिली है। 


इससे पहले 13 मई 2021 को केंद्र सरकार ने कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज के बीच का अंतराल 6 से 8 हफ्तों से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते का कर दिया था। इसे लेकर भी NTAGI ने ही स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed