Top News: असम और अरुणाचल प्रदेश को करोड़ों की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, काशी में पीएम का रोड शो
असम-अरुणाचल को करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग देश को समर्पित करेंगे। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इयह टनल 13,000 फुट ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग है। डबल लेन वाला यह ऑल वेदर टनल अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामिंग और तवांग जिले को जोड़ेगा। एलएसी तक पहुंचने वाली यह एक मात्र रास्ता है। इसके अलावा पीएम ईटानगर में 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री असम और अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम को तेजपुर पहुंचे, जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री यहां से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह काजीरंगा अभयारण्य का भ्रमण करेंगे। यहां से पीएम ईटानगर जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
आज काशी में सबसे बड़ा रोड शो करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनने के बाद आज सबसे बड़ा रोड शो करेंगे। पीएम मोदी पर बाबतपुर से बरेका तक 28 किलोमीटर लंबे रूट पर पुष्पवर्षा होगी। खास बात यह है कि पीएम मोदी अपनी कार के रूफटॉप से बाहर आकर लोगों का अभिवादन भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
क्या BJP-BJD गठबंधन पर ग्रहण
भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष का कहना है कि गठबंधन पर कोई बातचीत नहीं हुई। हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। ओडिशा भाजपा का कहना है कि दिल्ली में बीजद के साथ गठबंधन और सीट साझा करने की बातचीत बेनतीजा रही। उम्मीद है कि भाजपा ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव संभव
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के साथ ही जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग की बैठक में चर्चा हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर आयोग की गृह मंत्रालय के साथ ही रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है। पढ़ें पूरी खबर