फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha BJP chief hints at contesting LS, state polls alone ahead BJD-BJP Alliance

क्या BJP-BJD गठबंधन पर ग्रहण: भाजपा अध्यक्ष बोले- ओडिशा की सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे, यह है सियासी समीकरण

Sat, 09 Mar 2024 12:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Mar 2024 12:48 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल वरिष्ठ नेताओं के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गठबंधन पर कोई बातचीत नहीं हुई और हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करने नई दिल्ली गए थे।

विज्ञापन
Odisha BJP chief hints at contesting LS, state polls alone ahead BJD-BJP Alliance
पीएम मोदी के साथ ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष का कहना है कि गठबंधन पर कोई बातचीत नहीं हुई। हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। ओडिशा भाजपा का कहना है कि दिल्ली में बीजद के साथ गठबंधन और सीट साझा करने की बातचीत बेनतीजा रही। उम्मीद है कि भाजपा ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। 

विज्ञापन

विस-लोस चुनाव अकेले लड़ेगी भाजपा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल वरिष्ठ नेताओं के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गठबंधन पर कोई बातचीत नहीं हुई और हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करने नई दिल्ली गए थे। बैठक के दौरान किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन या सीट-बंटवारे को लेकर बात नहीं हुई है। सामल का दावा है कि भाजपा ओडिशा के दोनों चुनाव जीतने में समर्थ है। हम दोनों चुनाव अकेले लड़ेंगे।  

विज्ञापन

सीटों को लेकर फंस गया पेंच
बीजद नेता वीके पांडियन और प्रणब प्रकाश दास भी नई दिल्ली से भुवनेश्वर लौट आए हैं। कहा जा रहा था कि दोनों बीजद नेता गठबंधन की चर्चा करने नई दिल्ली गए थे। हालांकि, भुवनेश्वर आने के बाद उन्होंने कोई भी टिप्पणी नहीं की और चुप्पी साध रखी। सूत्रों की मानें तो, बीजद और भाजपा के बीच गठबंधन तय ही हो चुका था लेकिन सीट बंटवारे के कारण पेंच फंस गया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो बीजद लगभग 75 प्रतिशत विधानसभा सीटें मांग रही थी और हमें यह स्वीकार्य नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों का ऐसा है गणित
बीजद के सूत्रों की मानें तो भाजपा कुल 147 विधानसभा सीटों में से 55 सीटों की मांग कर रही है। वहीं, 112 सीटे पर कब्जा की हुई बीजद 112 सीटें खुद के पास रखकर 35 सीटें भाजपा को देना चाह रही है। हालांकि, बीजद नेता सस्मिता पात्रा का दावा है कि हम इस बार 120 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। वहीं, भाजपा 21 लोकसभा सीटों में से 14 सीटें मांग रही है लेकिन बीजद 10 लोकसभा सीटें देना चाहती है। फिलहाल भाजपा का ओडिशा की आठ लोकसभा सीटों पर कब्जा है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed