आज से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। एक वर्ष में कुल चार नवरात्रि आती है, पहला चैत्र नवरात्रि, दूसरा शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीलीभीत से भाजपा ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे या उन्हें जमानत मिलेगी, इसका फैसला मंगलवार को होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: सियासी सरगर्मियों के बीच चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना, PM मोदी पीलीभीत में करेंगे जनासभा
आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ
आज से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। एक वर्ष में कुल चार नवरात्रि आती है, पहला चैत्र नवरात्रि, दूसरा शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो जाती है। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ होने के साथ ही नया हिंदू वर्ष भी आरंभ होता है। पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री आज पीलीभीत में: चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीलीभीत से भाजपा ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री तराई के इस जिले से आसपास की लोकसभा सीटों का भी चुनावी गणित साधेंगे। पीलीभीत के आसपास वाली सीटों में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर व धौरहरा सीटें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल?
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे या उन्हें जमानत मिलेगी, इसका फैसला मंगलवार को होगा। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट फैसला सुनाएगा। पढ़ें पूरी खबर
महापौर चुनाव की अधिसूचना आज संभव
मेयर चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी हो सकती है। मेयर और निगम सचिव कार्यालय दोनों ओर से ऐसे संकेत मिले हैं। मेयर चुनाव के लिए आयोजित होने वाली सदन की बैठक की तारीख 19 से 26 अप्रैल के बीच तय की जा सकती है। मौजूदा समय लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगे होने के कारण दिल्ली नगर निगम को मेयर चुनाव कराने की अनुमति भारत निर्वाचन आयोग से लेनी होगी। पढ़ें पूरी खबर