फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: PM मोदी की आज ओडिशा-आंध्र प्रदेश में रैलियां, ICSE जारी करेगा 10वीं और 12वीं के नतीजे; अहम खबरें

Mon, 06 May 2024 07:52 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 May 2024 07:52 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 may 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार रविवार की शाम थम गया। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। आज आईसीएसई के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होंगे। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 98 रनों से हरा दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 may 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी की आज ओडिशा-आंध्र प्रदेश में रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करने के लिए रविवार की रात भुवेश्वर पहुंचे। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन समल और सांसद अपराजिता सारंगी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 may 2024 Updates On Amar Ujala
पेरिस ओलंपिक के लिए टिकट किया पक्का। - फोटो : एएनआई

पेरिस ओलंपिक: भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम का टिकट पक्का
भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने सोमवार को विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहने के बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। इसके साथ ही भारतीय पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने भी नासाउ, बहामास में विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट रेस के दौरान पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 may 2024 Updates On Amar Ujala
राधिका खेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

'मुझे कांग्रेस ऑफिस के कमरे में बंद कर दिया और...', राधिका खेड़ा का सनसनीखेज खुलासा
राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक नेता सुशील आनंद शुक्ला ने अपने दो साथियों के साथ रायपुर के पार्टी ऑफिस में उनके साथ अभद्रता करने की कोशिश की। लेकिन जब उन्होंने इसके बारे में पार्टी के शीर्ष नेताओं को जानकारी दी, तब आरोपी नेताओं के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 may 2024 Updates On Amar Ujala
CISCE ICSE 10th, ISC 12th Board Results - फोटो : अमर उजाला

आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी 12वीं का परिणाम आज जारी करेगा
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) सोमवार को आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करेगा। परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। जो छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आईएससी कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed