Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rupali Chakankar gets her personal style trademarked what do NCP and Congress leaders have to say Maharashtra

महाराष्ट्र: रूपाली चाकणकर ने अपने स्टाइल को कराया ट्रेडमार्क, विपक्ष ने घेरा; क्या बोले एनसीपी-कांग्रेस नेता?

Sun, 15 Nov 2026 10:42 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 15 Nov 2026 10:42 PM IST
सार

महाराष्ट्र की पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने अपने नाम, फोटो, पहचान और निजी स्टाइल को ट्रेडमार्क कराने का दावा किया है। उन्होंने बिना अनुमति इनके इस्तेमाल पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Rupali Chakankar gets her personal style trademarked what do NCP and Congress leaders have to say Maharashtra
रूपाली चाकणकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने रविवार को कहा कि उनके नाम, तस्वीर, पहचान और उनकी खास निजी शैली को ट्रेडमार्क के रूप में रजिस्टर कराया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति उनकी पूर्व अनुमति के बिना इनका इस्तेमाल करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में चाकणकर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति उनकी सहमति के बिना निजी या व्यावसायिक लाभ के लिए उनके नाम, तस्वीर, पहचान या खास शैली का इस्तेमाल करके फोटो, वीडियो, फिल्म, रील, टीजर, प्रचार सामग्री या किसी अन्य तरह का कंटेंट नहीं बना सकता। न ही ऐसी सामग्री का इस्तेमाल या प्रकाशन कर सकता है।
विज्ञापन


उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
चाकणकर ने कहा कि उनके अधिकारों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसी आपत्तिजनक या अवैध सामग्री को जब्त कराने की मांग करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करने वालों को आपराधिक और दीवानी (सिविल) कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


रूपाली थोम्बरे-पाटिल ने दी आत्मनिरीक्षण की सलाह
चाकणकर की इस पोस्ट की NCP नेता रूपाली थोम्बरे-पाटिल ने आलोचना की और उन्हें आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी। थोम्बरे-पाटिल ने कहा कि खुद को भगवान का दूत बताने वाले अशोक खरात से जुड़े मामले के कारण चाकणकर को महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि चाकणकर इस मामले में अपनी भूमिका पर सवाल उठाने वाले लोगों को रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकियां दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक खरात पर कई गंभीर आरोप
अशोक खरात पर कई महिलाओं से जबरन वसूली करने, धार्मिक हेरफेर करने और नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करके उन पर हमला करने के आरोप हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत उसके खिलाफ जांच कर रहा है। थोम्बरे-पाटिल ने दावा किया, 'चाकणकर उन लोगों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रही हैं, जो उनकी तरह साड़ी पहनते हैं, उनके जैसा पहनावा रखते हैं या उनकी नकल करते हैं। इस तरह की धमकियां लोगों को अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने से रोकने की कोशिश हैं।'

दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका का भी किया जिक्र
थोम्बरे-पाटिल ने यह भी आरोप लगाया कि चाकणकर ने पहले भी उनके और अन्य नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की थी। इसमें दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करना भी शामिल है।

पुणे में अपने खिलाफ दर्ज एक मामले का जिक्र करते हुए थोम्बरे-पाटिल ने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है।

ये भी पढ़ें: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा- राज्य में गुंडों और ऐसे लोगों के लिए जगह नहीं

संगीता तिवारी ने साड़ी और मंगलसूत्र को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता संगीता तिवारी ने भी चाकणकर के ट्रेडमार्क दावे की आलोचना की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या साड़ी या मंगलसूत्र पहनने वाली महिलाएं भी उनकी नकल कर रही हैं? तिवारी ने यह भी पूछा कि क्या चाकणकर खुद को अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत मानती हैं, जिनके अंदाज की लोग नकल करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed