{"_id":"66383279c28e6a31ff0cf9a5","slug":"indian-men-and-women-4x400m-relay-team-qualifies-for-paris-olympics-know-updates-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने पेरिस ओलंपिक का टिकट किया पक्का, पुरुष टीम भी पीछे नहीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Paris Olympics: भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने पेरिस ओलंपिक का टिकट किया पक्का, पुरुष टीम भी पीछे नहीं
Mon, 06 May 2024 06:59 AM IST
शिव शरण शुक्ला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बहामास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बहामास
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 06 May 2024 06:59 AM IST
सार
भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने सोमवार को विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहने के बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक के लिए टिकट किया पक्का।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने सोमवार को विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहने के बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। इसके साथ ही भारतीय पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने भी नासाउ, बहामास में विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट रेस के दौरान पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
रूपल चौधरी, एम आर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी और सुभा वेंकटेशन ने तीन मिनट और 29.35 सेकेंड का समय लेकर हीट नंबर एक में जमैका (3:28.54) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले, भारतीय टीम रविवार को पहले दौर की क्वालीफाइंग हीट में तीन मिनट और 29.74 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर रही पुरुष टीम
मोहम्मद अनस याहिया, मोहम्मद अजमल, आरोकिया राजीव और अमोज जैकब की पुरुष टीम ने तीन मिनट 3.23 सेकेंड के साथ अपनी हीट में अमेरिका (2:59.95) के बाद दूसरे स्थान पर फिनिश किया। मालूम हो कि दूसरे दौर में तीनों हीट में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। पेरिस ओलंपिक का आयोजन इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन
अब तक 19 ट्रैक एंड फील्ड एथलीट कर चुके हैं क्वालीफाई
पुरुष टीम क्वालीफाइंग हीट के पहले दौर में दौड़ समाप्त करने में नाकाम रही थी क्योंकि सेकेंड लेग रनर राजेश रमेश को क्रैंप्स के कारण बाहर हटना पड़ा था। इस कोटा के साथ ही भारत के पेरिस ओलंपिक में 19 ट्रैंक एंड फील्ड एथलीट हो गए हैं जिसमें टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं। पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स इवेंट एक अगस्त से शुरू होंगे।