फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   PM Modi begins two-day Odisha visit, to address two election rallies on Monday

Election: पीएम मोदी की आज ओडिशा-आंध्र प्रदेश में रैलियां, शाह बिहार में तो नड्डा बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार

Mon, 06 May 2024 02:48 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 May 2024 02:48 AM IST
सार

Election: प्रधानमंत्री रविवार रात दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे। वह आज ब्रह्मपुर और नबरंगपुर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री लिंगराज मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
PM Modi begins two-day Odisha visit, to address two election rallies on Monday
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करने के लिए रविवार की रात भुवेश्वर पहुंचे। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन समल और सांसद अपराजिता सारंगी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी और अनाकापल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे।   
विज्ञापन


मोदी को राजभवन से हवाई अड्डे से जोड़ने वाली सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों को कमल का प्रतीक दिखाते देखा गया। सूत्रों ने बताया कि वह सोमवार सुबह शहर में श्री लिंगराज मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। प्रधानमंत्री आज ब्रह्मपुर और नबरंगपुर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारंगी ने कहा कि पीएम मोदी 10 मई को फिर ओडिशा का दौरा करेंगे और यहां रोड शो करेंगे। उन्होंने बताया कि वह 11 मई को बोलंगीर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। नड्डा ने 13 मई से एक जून के बीच होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उनके शहर से जाने के कुछ ही घंटो बाद मोदी राज्य की राजधानी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed