{"_id":"6af9e2b0b144d6b3d50b2ba5","slug":"faa-to-conduct-audit-of-india-s-aviation-safety-oversight-standards-from-nov-16-20-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के विमानन सुरक्षा मानकों की जांच करेगा अमेरिका: 16 नवंबर से एफएए का ऑडिट; बरकरार रहेगा श्रेणी-1 दर्जा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत के विमानन सुरक्षा मानकों की जांच करेगा अमेरिका: 16 नवंबर से एफएए का ऑडिट; बरकरार रहेगा श्रेणी-1 दर्जा?
Sun, 15 Nov 2026 10:19 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:19 PM IST
सार
अमेरिका का संघीय विमानन प्रशासन 16 से 20 नवंबर तक भारत की विमानन सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट करेगा। इसमें किन नियमों की जांच होगी। भारत को फिलहाल कैटेगरी-1 का दर्जा मिला है। क्या इस बार भी भारत इस सुरक्षा परीक्षा में खरा उतरेगा?
विज्ञापन
अमेरिका की एफएए टीम भारत में क्यों करेगी ऑडिट?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
अमेरिका का संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) भारत के विमानन सुरक्षा मानकों की जांच करेगा। इसके लिए एफएए की टीम 16 से 20 नवंबर तक भारत का ऑडिट करेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जांच में मुख्य रूप से तीन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। इनमें विमान संचालन, विमानों की उड़ान योग्यता और विमानन कर्मचारियों को लाइसेंस देने की व्यवस्था शामिल है।
भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक विमानन बाजारों में से एक है। फिलहाल भारत को एफएए के विमानन सुरक्षा आकलन कार्यक्रम में श्रेणी-1 का दर्जा मिला हुआ है।
एफएए किस आधार पर करता है देशों की सुरक्षा जांच?
एएए अपने अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा आकलन (आईएएसए) कार्यक्रम के तहत दूसरे देशों की विमानन सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करता है। इसमें देखा जाता है कि किसी देश की विमानन कंपनियों की निगरानी करने वाली व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के मुताबिक है या नहीं।
विज्ञापन
यह जांच उन विमानन कंपनियों के लिए होती है, जो अमेरिका के लिए उड़ान भरती हैं या वहां उड़ान शुरू करना चाहती हैं। इसमें उन कंपनियों को भी शामिल किया जाता है, जो किसी अमेरिकी विमानन कंपनी के साथ कोडशेयर समझौते के तहत उड़ान चलाती हैं। ये सुरक्षा मानक अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) तय करता है।
ये भी पढ़ें: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा- राज्य में गुंडों और ऐसे लोगों के लिए जगह नहीं
अधिकारी के मुताबिक, एफएए की टीम 16 से 20 नवंबर तक भारत में ऑडिट करेगी। इसमें विमान संचालन, विमानों की उड़ान योग्यता और कर्मचारियों को लाइसेंस देने की व्यवस्था की जांच होगी। आईएएसए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि कोई देश अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा मानकों और सुझाए गए नियमों का पालन कर रहा है या नहीं। इसमें विमानन कर्मचारियों को लाइसेंस देने, विमान संचालन और विमानों की उड़ान योग्यता से जुड़े नियम शामिल हैं।
भारत की कौन-सी विमानन कंपनी अमेरिका के लिए सीधी उड़ान भरती है?
फिलहाल एअर इंडिया एकमात्र भारतीय विमानन कंपनी है, जो अमेरिका के शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित करती है। एफएए की श्रेणी-1 दर्जा भारत के विमानन सुरक्षा मानकों की निगरानी व्यवस्था के लिए अहम मंजूरी है। पिछले ऑडिट में भी भारत ने अपना कैटेगरी-1 का दर्जा बरकरार रखा था।
पिछली बार एफएए ने भारत का ऑडिट कब किया था?
आईएएसए कार्यक्रम के तहत एफएए ने 25 से 29 अक्टूबर 2021 तक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का ऑडिट किया था। इसमें विमान संचालन, विमानों की उड़ान योग्यता और कर्मचारियों को लाइसेंस देने की व्यवस्था की जांच हुई थी। इसके बाद पिछले साल 25 और 26 अप्रैल को अंतिम बातचीत हुई थी। इसके बाद जुलाई 2022 और सितंबर 2022 में एफएए ने दोबारा समीक्षा की थी। इस ऑडिट का नतीजा अप्रैल 2023 में घोषित किया गया था।
सुरक्षा पर क्यों गया ध्यान?
पिछले साल भारत में सबसे गंभीर विमान हादसों में से एक हुआ था। एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान लंदन के गैटविक जा रहा था। अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी। इस साल भी देश में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा कुछ दूसरी घटनाएं भी सामने आई हैं।
2014 में भारत का श्रेणी-2 दर्जा क्यों हुआ था?
जनवरी 2014 में एफएए ने भारत का दर्जा घटाकर श्रेणी-2 कर दिया था। इसके बाद भारत ने जरूरी सुधार किए। इन कदमों के बाद 2015 में भारत को फिर से श्रेणी-1 का दर्जा मिल गया था। इससे पहले दिसंबर 2012 में आईसीएओ ने डीसीजीए का ऑडिट किया था।
इस जांच में विमान संचालन और विमानों की उड़ान योग्यता से जुड़े दो गंभीर सुरक्षा मुद्दे सामने आए थे। आईसीएओ ने अगस्त 2013 में इन दोनों सुरक्षा मुद्दों के समाधान की पुष्टि की थी। इन गंभीर सुरक्षा मुद्दों की पहचान के बाद एफएए ने डीजीसीए की सुरक्षा निगरानी क्षमता पर सवाल उठाए थे।
इसके बाद सितंबर 2013 में एफएए ने आईएएसए कार्यक्रम के तहत डीजीसीए का ऑडिट किया था। दिसंबर 2013 में इस जांच के बाद की समीक्षा भी की गई थी। इसके बाद जनवरी 2014 में भारत का दर्जा घटाकर श्रेणी-2 कर दिया गया था। डीजीसीए ने सामने आई खामियों को दूर करने के लिए कदम उठाए। इसके बाद भारत को दोबारा श्रेणी-1 का दर्जा मिल गया था।