फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: किंग चार्ल्स का आज होगा राज्याभिषेक, पीएम मोदी का बेंगलुरु में मेगा रोड शो, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 06 May 2023 06:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 06 May 2023 06:55 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 May 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स का शनिवार को राज्याभिषेक होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ही चार्ल्स को सम्राट का दर्जा मिल गया था, लेकिन अब उन्हें वास्तव में ताज पहनाने की शाही परंपरा अपनाई जाएगी। वहीं कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो करेंगे। साथ ही जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 May 2023 Updates On Amar Ujala
किंग चार्ल्स III - फोटो : सोशल मीडिया

किंग चार्ल्स का आज होगा राज्याभिषेक
ब्रिटेन में किंग चार्ल्स का शनिवार को राज्याभिषेक होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ही चार्ल्स को सम्राट का दर्जा मिल गया था, लेकिन अब उन्हें वास्तव में ताज पहनाने की शाही परंपरा अपनाई जाएगी। महारानी एलिजाबेथ का राज्याभिषेक 2 जून 1953 को हुआ था। करीब सौ देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजपरिवार इस दौरान एक हजार साल पुरानी पंरपरा के साक्षी बनेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 May 2023 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी का आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो करेंगे। बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 May 2023 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

बारामुला मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया है। कश्मीर जोन की पुलिस की जानकारी के अनुसार कुछ औक आतंकियों के छिपे होने की आशंका है इसलिए तलाशी अभियान जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 May 2023 Updates On Amar Ujala
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : अमर उजाला

उपराष्ट्रपति ने लंदन में भारतीय समुदाय को किया संबोधित
किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में भाग लेने पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को ब्रिटेन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय भारत लोकतंत्र है जो किसी भी वैश्विक मानकों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है और साथ ही उन्होंने समाज में उनके योगदान और भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूती देने के लिए भारतीय समुदाय के सदस्यों की सराहना की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed