{"_id":"64a4c593fe72a019ed0743af","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-5-july-2023-updates-on-amar-ujala-2023-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: एनसीपी के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन आज, अमित शाह रायपुर में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: एनसीपी के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन आज, अमित शाह रायपुर में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे बैठक
Wed, 05 Jul 2023 06:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2023 06:51 AM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुट आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे। शरद पवार गुट ने दक्षिण मुंबई स्थित यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में तो अजित गुट ने बांद्रा स्थित एमईटी परिसर में पार्टी विधायकों समेत प्रदेश, जिला व तालुका स्तर के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर प्रवास पर रहेंगे। वह यहां बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी रणनीति पर मंथन किया जा सकता है। पंजाब सरकार आज मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित सिंघावाला टोल प्लाजा बंद करवाएगी। यह दसवां टोल प्लाजा होगा, जिसे पंजाब सरकार बंद करवाने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
शरद पवार और अजित पवार
- फोटो : फाइल
आज एनसीपी के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुट आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे। एनसीपी प्रमुख शरद प्रकार की ओर से विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया गया है। पवार ने विधायकों को खुद फोन भी किया। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुट एनसीपी के 58 में से 40 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 जुलाई को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक वो शाम 5 बजे दिल्ली से सेना के विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:50 पर वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो बीजेपी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे।

पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज CM भगवंत मान लोगों को देंगे बड़ी राहत
पंजाब सरकार बुधवार को मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित सिंघावाला टोल प्लाजा बंद करवाएगी। यह दसवां टोल प्लाजा होगा, जिसे पंजाब सरकार बंद करवाने जा रही है। इस टोल प्लाजा के बंद होने से हर रोज लोगों के 4.50 लाख रुपये बचेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।

राज ठाकरे
- फोटो : social media
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर राज ठाकरे का बड़ा बयान
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य के सियासी घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है। पुणे में मीडिया से बात करते हुए मनसे प्रमुख ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे खुद एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का हाथ हो सकता है।