फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम; तिरुपति लड्डू मामले में होगी सुप्रीम सुनवाई

Fri, 04 Oct 2024 06:52 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 04 Oct 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के तीसरे संस्करण को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन के तीसरे संस्करण का आयोजन चार से छह अक्तूबर तक किया जाएगा। इस सम्मेलन में भारत के साथ ही दुनिया भर के विद्वान भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश के तिरुपति प्रसादम मामले में भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पहले इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत से आग्रह किया कि मामले को शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सुना जाए, जिसे शीर्ष अदालत ने स्वीकार कर लिया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 October 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : @BJP4India
आज कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में जानकारी साझा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि इस सम्मेलन के तीसरे संस्करण का आयोजन चार से छह अक्तूबर तक किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
 
top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 October 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
तिरुपति लड्डू मामले की सुप्रीम सुनवाई आज 
सुप्रीम कोर्ट तिरुपति में प्रसादम लड्डू बनाने में पशु चर्बी के कथित इस्तेमाल के मामले की अदालत की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिका समेत अन्य पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत से आग्रह किया कि मामले को शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सुना जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 October 2024 Updates On Amar Ujala
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर

कछआ थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात पौने दो बजे अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 10 मजदूरों की  मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं।  पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 October 2024 Updates On Amar Ujala
बारिश का अनुमान - फोटो : अमर उजाला।
13 राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान
उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके चक्रवात में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके अगले 48 घंटे में और मजबूत होने की संभावना है। इसके चलते 4 से 8 अक्तूबर तक पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed