Ajab-Gajab: हर इंसान अपने घर-परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्राथना करता है। परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग ईश्वर की शरण में जाते हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा मंदिर है, जहां पर लोग अनोखी मन्नत मांगते हैं। मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां आकर दर्शन भगवान को हवाई जहाज चढ़ाने से जल्द वीजा मिल जाता है।
Ajab-Gajab: भारत के इस मंदिर में हवाई जहाज चढ़ाने पर जल्द मिलता है वीजा, जानिए क्या है इसका इतिहास
यह मंदिर तेलंगाना में हैदराबाद से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसे चिल्कुर बालाजी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। लोग मानते हैं कि वीजा के लिए दूतावास के चक्कर लगाने से अच्छा है कि चिल्कुर बालाजी मंदिर के चक्कर लगाएं और हवाई जहाज चढ़ाएं। इससे वीजा मिलना आसान हो जाता है। इस मंदिर को वीजा वाले मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
यहां पर लोग अच्छी नौकरी की मन्नतें भी लेकर आते हैं। ऐसी मान्यता है कि चिल्कुर बालाजी की 11 परिक्रमा करके मांगी गई मन्नत कभी खाली नहीं जाती है और जब भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है तो वो यहां फिर आकर बालाजी की 108 बार परिक्रमा करते हैं।
तीसरे विश्व युद्ध की आहट! क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? ईरान-इस्राइल की जंग से दुनिया में खौफ
यह मंदिर 500 साल पुराना है और इतिहास काफी रोचक है। वेंकटेश बालाजी के एक भक्त रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर उनके दर्शन के लिए तिरुपति बालाजी के मंदिर आते थे। लेकिन एक दिन उनकी तबीयत खराब हो गई, जिससे वो मंदिर नहीं जा पाए। ऐसे में बालाजी खुद अपने भक्त के सपने में आए और बोले कि तुम्हें मेरे दर्शन के लिए इतनी दूर जाने की जरूरत नहीं है, मैं यही तुम्हारे पास वाले जंगल में रहता हूं।
Mount Everest: क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
इसके बाद अगले जब बालाजी के भक्त भगवान की बताई जगह पर गए तो उन्हें वहां उभरी हुई भूमि दिखाई दी। इसके बाद भक्त ने वहां जमीन की खुदाई की तो वहां से खून जैसा निकलने लगा और तभी आकाशवाणी हुई कि इस भूमि को दूध से नहलाकर यहां एक मूर्ति की स्थापना की जाए। भक्त ने भी आकाशवाणी के मुताबिक, वहां बालाजी की मूर्ति की स्थापना कर दी। आज यही मंदिर चिल्कुर बालाजी के नाम से मशहूर है।