{"_id":"66fee3fb61acdd62120bd4ba","slug":"pm-modi-addresd-kautilya-economic-conference-today-know-all-updates-in-hindi-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: आज कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम; भू-आर्थिक विखंडन जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: आज कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम; भू-आर्थिक विखंडन जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
Fri, 04 Oct 2024 12:05 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:05 AM IST
सार
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 'द इंडियन एरा' थीम पर आधारित सम्मेलन 150 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाएगा, ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा सके।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : @BJP4India
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में जानकारी साझा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि इस सम्मेलन के तीसरे संस्करण का आयोजन चार से छह अक्तूबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
हरित बदलाव, भू-आर्थिक विखंडन जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
इस दौरान हरित बदलाव, भू-आर्थिक विखंडन और विकास के निहितार्थ, और प्रतिरोध क्षमता बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्रवाई के सिद्धांतों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएमओ ने कहा कि भारत के साथ ही दुनिया भर के विद्वान भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने भी दी बड़ी जानकारी
वहीं, वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 'द इंडियन एरा' थीम पर आधारित सम्मेलन 150 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाएगा, ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा सके। इस सम्मेलन में दुनियाभर के कई वक्ता भाग लेंगे। मंत्रालय ने कहा कि ये सम्मेलन ग्लोबल साउथ में देशों के सेतु-निर्माता के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका को प्रदर्शित करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सम्मेलन के दौरान उद्घाटन भाषण देंगी, जबकि विदेश मंत्री एस जयशंकर 4-6 अक्तूबर से होने वाले 3 दिवसीय कार्यक्रम का समापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन