भारत की मेजबानी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आज से गोवा में शुरू होगी। इस बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी शामिल होंगे। यूपी में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार रात झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्कामुक्की की और प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों को गालियां दीं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक आज, यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्होंने बेड मंगवाए थे।
गोवा में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक आज
भारत की मेजबानी में गुरुवार से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत हो रही है। बैठक में शामिल सदस्य देश इस सम्मेलन में क्षेत्रीय चुनौतियों और राजनीतिक उथल-पुथल पर चर्चा करेंगे। सबसे ज्यादा चर्चा एस. जयशंकर व बिलावल भुट्टो जरदारी के बीच सम्मेलन से अलग द्विपक्षीय बैठक की संभावना पर हो रही है।
जंतर-मंतर पर पहलवानों और दिल्ली पुलिस में झड़प
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्होंने बेड मंगवाए थे। पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण में 37 जिलों में आज डाले जाएंगे वोट
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
छत्तीसगढ़ : भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें मौके पर ही 10 लोगो की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...