फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PBKS vs MI: सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने दिलाई मुंबई को पांचवीं जीत, पंजाब के गेंदबाजों ने लुटिया डुबोई

Wed, 03 May 2023 11:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: रोहित राज Updated Wed, 03 May 2023 11:44 PM IST
सार

मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारियों के बाद तिलक वर्मा और टिम डेविड ने शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया।

विज्ञापन
MI vs PBKS Match report and scorecard Update Mumbai Indians Suryakumar Yadav Ishan kishan Tilak Varma
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
मुंबई इंडियंस ने बुधवार (तीन मई) को पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल कर आईपीएल के मौजूदा सीजन में पांचवीं जीत हासिल की। इस जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। उसके 10 मैच में पांच जीत और पांच हार के बाद 10 अंक हैं। दूसरी ओर, पंजाब की 10 मैच यह पांचवीं हार है। उसके 10 अंक हैं और वह सातवें पायदान पर है।
MI vs PBKS Match report and scorecard Update Mumbai Indians Suryakumar Yadav Ishan kishan Tilak Varma
मैच जीतने के बाद तिलक वर्मा - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए। मुंबई ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारियों के बाद तिलक वर्मा और टिम डेविड ने शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया।
MI vs PBKS Match report and scorecard Update Mumbai Indians Suryakumar Yadav Ishan kishan Tilak Varma
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI
ईशान और सूर्यकुमार ने की शतकीय साझेदारी
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। ईशान ने 41 गेंद पर 75 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
MI vs PBKS Match report and scorecard Update Mumbai Indians Suryakumar Yadav Ishan kishan Tilak Varma
तिलक वर्मा - फोटो : IPL/BCCI
तिलक वर्मा ने छक्के से किया मैच को समाप्त
तिलक वर्मा ने अंत में तेजी से रन बनाए और मैच को समाप्त किया। तिलक ने 10 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। टिम डेविड ने 10 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। तिलक ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच को समाप्त किया।
विज्ञापन
MI vs PBKS Match report and scorecard Update Mumbai Indians Suryakumar Yadav Ishan kishan Tilak Varma
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
200वें मैच में नहीं चला रोहित का बल्ला
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला खास था। मुंबई के लिए रोहित का यह 200वां मैच था, लेकिन वह इसे बल्ले से खास नहीं बना पाए। रोहित तीन गेंदों का सामना करने के बाद ऋषि धवन का शिकार बन गए। हालांकि, टीम ने मैच को जीतकर रोहित को इस खास अवसर पर शानदार तोहफा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed