इस वर्ष अत्यधिक गर्मी और लू के पूर्वानुमान को लेकर सरकार ने हर जिले में निगरानी करने का फैसला लिया है। साथ ही सभी गांवों में लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा, अमर उजाला निवेशित अस्पताल नेटवर्क उजाला सिग्नस ने बुधवार को घोषणा कि उसने अमेरिका के अग्रणी वैश्विक विकास निवेशक जनरल अटलांटिक के साथ साझेदारी से रणनीतिक विकास निवेश हासिल किया है। वहीं, गलत उपचार से मौत पर सरकार ने झोलाछाप और लाइसेंसशुदा डॉक्टरों के लिए अलग-अलग सजा का प्रावधान किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: गर्मी-लू का पूर्वानमान, स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में बैठक; दक्षिण पूर्व एशिया में टीबी जानलेवा
गर्म हवाओं की चपेट में आने वालों की हर जिले में होगी निगरानी
इस वर्ष अत्यधिक गर्मी और लू के पूर्वानुमान को लेकर सरकार ने हर जिले में निगरानी करने का फैसला लिया है। साथ ही सभी गांवों में लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि गर्मी और लू की वजह से आने वाले मामले और मौतों का एक डाटा केंद्रीय स्तर पर तैयार होगा। जिलों और राज्यों से प्राप्त इस डाटा के जरिये यह देखा जाएगा कि देश के किन-किन इलाकों में गर्मी जानलेवा बनी हुई है। इन इलाकों में केंद्र सरकार की ओर से विशेषज्ञों की टीमें सहायता के लिए भेजी जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
उजाला सिग्नस ने जनरल अटलांटिक से हासिल किया रणनीतिक विकास निवेश
अमर उजाला निवेशित अस्पताल नेटवर्क उजाला सिग्नस ने बुधवार को घोषणा कि उसने अमेरिका के अग्रणी वैश्विक विकास निवेशक जनरल अटलांटिक के साथ साझेदारी से रणनीतिक विकास निवेश हासिल किया है। जनरल अटलांटिक का निवेश पिछड़े इलाकों में किफायती स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच बढ़ाने, सम्मान के साथ जीवन रक्षा और देखभाल करने के उजाला सिग्नस के लक्ष्य से प्रेरित रणनीति की ताकत को प्रदर्शित करता है। पढ़ें पूरी खबर
गलत इलाज से मौत पर झोलाछाप डॉक्टर को पांच साल सजा
गलत उपचार से मौत पर सरकार ने झोलाछाप और लाइसेंसशुदा डॉक्टरों के लिए अलग-अलग सजा का प्रावधान किया है। एक जुलाई से लागू हो रही भारतीय न्याय संहिता में पंजीकृत डॉक्टर की तुलना में झोलाछाप के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान है। गलत इलाज से मरीज की मौत पर झोलाछाप को पांच साल की सजा और लाइसेंस प्राप्त डॉक्टर को दो साल की कैद व जुर्माने का प्रावधान है। पढ़ें पूरी खबर
वायुसेना को मिली पहली स्वदेशी दमकल
देश का रक्षा उद्योग तेजी से मजबूत हो रहा है। हथियारों के साथ ही रक्षा उपकरणों व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए रक्षा बल अब विदेशी आपूर्तिकर्ताओं की जगह भारतीय उद्यमियों को मौका दे रहे हैं। भारतीय वायुसेना ने भी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। पढ़ें पूरी खबर