प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जुलाई से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों से मिलेंगे। 10 अगस्त तक चलने वाली इन बैठकों में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं संयुक्त विपक्ष के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल संसद भवन में अपने अनुभवों को मीडिया के साथ सोमवार की सुबह साझा करेगा। साथ ही सरकार दोनों सदनों में दिल्ली में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले से संबंधित विधेयक लाने की तैयारी में है। यह विधेयक दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: एनडीए सांसदों के साथ आज से पीएम मोदी की बैठक, संसद में इस सप्ताह भी हंगामे के आसार
एनडीए सांसदों के साथ आज से पीएम मोदी की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जुलाई से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों से मिलेंगे। 10 अगस्त तक चलने वाली इन बैठकों में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज संसद के बाहर मीडिया से बात करेंगे मणिपुर से लौटे सांसद
संयुक्त विपक्ष के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल संसद भवन में अपने अनुभवों को मीडिया के साथ सोमवार की सुबह साझा करेगा। इन सांसदों के मुताबिक, राज्य के हालात चिंताजनक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
इस सप्ताह भी हंगामे के आसार, दिल्ली सेवा विधेयक होगा पेश
सरकार दोनों सदनों में दिल्ली में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले से संबंधित विधेयक लाने की तैयारी में है। यह विधेयक दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लेगा। यह विधेयक भाजपा नीत एनडीए के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने का आधार बना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज है आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। अगर इस दिन भी आप आईटीआर भरने से चूक जाते हैं तो जुर्माने के साथ 31 दिसंबर, 2023 तक बिलेटेड रिटर्न भर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...