Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता और तानाशाह किम जोंग उन की कई खौफनाक कहानियां मशहूर हैं, जिसके बारे में सुनकर लोगों की रूह कांप जाती है। किम जोंग उन को दुनियाभर में बेहद खतरनाक माना जाता है, यह इतना खतरनाक है कि अमेरिका जैसा देश भी उससे डरता है। किम जोंग उन न केवल उत्तर कोरिया के दुश्मनों के लिए खतरनाक है, बल्कि ये अपने देश के लोगों पर भी रहम नहीं करता है। उनके कई ऐसे फैसले रहे हैं जिनके बारे में सुनकर कोई भी दहल सकता है। किसी को सजा देने के लिए यह तानाशाह बेहद खौफनाक और दर्दनाक रास्ते अपनाता है। वह गुनहगारों को तोप के मुंह में बंधवाकर उड़ाने या मछलियों के सामने जिंदा फेंक देने जैसी सजाएं देते हैं। इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि किम जोंग इन ने अपने फूफा को भी नहीं बक्शा। उन्होंने अपने फूफा को भी शिकारी कुत्तों के सामने जिंदा फेंकवा दिया था।
Kim Jong Un: झपकी लेने पर दे दी मौत की सजा, इस तानाशाह ने अपने ही फूफा को फेंक दिया था कुत्तों के सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूफा को दी खौफनाक सजा ए मौत
एक कार्यक्रम के दौरान जब किम के रक्षा प्रमुख ने थकान की वजह से झपकी ले ली थी, तो किम ने यह देखकर गुस्से में एंटी एयरक्राफ्ट गन से उसे उड़वा दिया। वहीं एक गद्दारी के शक के मामले में उन्होंने अपने एक जनरल को मछलियों के सामने जिंदा डलवा दिया था, जिसके बाद जनरल की लाश तक नहीं मिली थी। केवल इतना ही नहीं किन जोंग ने अपने ही फूफा को 120 शिकारी कुत्तों को सामने डलवा दिया था और अपनी बुआ को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था।