फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की दो दिवसीय बैठक आज से, जी20 सम्मलेन में शामिल होंगे कनाडाई पीएम

Thu, 31 Aug 2023 07:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 31 Aug 2023 07:23 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 august 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में होगी। वहीं, अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत ‘आजादी का नया तराना प्रतियोगिता’ का थीम सॉन्ग ‘गौरव गाथा’ बृहस्पतिवार शाम पांच बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, उच्चतम न्यायालय गुरुवार को फिर से उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो से सामूहिक दुष्कर्म और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के सभी 11 दोषियों को दी गई छूट को चुनौती दी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 august 2023 Updates On Amar Ujala
Opposition Alliance. - फोटो : Amar Ujala

मुंबई में 'इंडिया' की दो दिवसीय बैठक आज
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में होगी। इसमें इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के संयोजक का नाम तय करने के अलावा समन्वय समिति का गठन किए जाने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 august 2023 Updates On Amar Ujala
'आजादी का नया तराना' - फोटो : Amar Ujala

'मां तुझे प्रणाम' का थीम सॉन्ग 'गौरव गाथा' आज होगा लॉन्च 
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत ‘आजादी का नया तराना प्रतियोगिता’ का थीम सॉन्ग ‘गौरव गाथा’ बृहस्पतिवार शाम पांच बजे लॉन्च किया जाएगा। इसका प्रसारण अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और अमर उजाला काव्य के फेसबुक पेज पर होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 august 2023 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
उच्चतम न्यायालय गुरुवार को फिर से उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो से सामूहिक दुष्कर्म और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के सभी 11 दोषियों को दी गई छूट को चुनौती दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 august 2023 Updates On Amar Ujala
भवारना में झुग्गियां जलकर राख। - फोटो : संवाद

रामबन की अस्थायी झोपड़ियों में लगी आग
बुधवार देर शाम हथौड़ा ढोक में आग लगने की एक घटना में तीन लोगों (एक मां और उसकी दो बेटियां) की जलकर मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत दो लोग झुलस गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम रामबन जिले के उखराल तहसील के पंचायत बिंगरा के हामेर गली, ढोक में अस्थायी झोपड़ियों के एक समूह में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed